Advertisment

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान का 41वां स्थापना दिवस कल, बौद्ध धम्म सम्मेलन का होगा आयोजन

कल लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान का 41वा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

author-image
Mohd. Arslan
एडिट
बौद्ध शोध संस्थान

बौद्ध शोध संस्थान Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान अपने 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कल 28 फरवरी को ‘बौद्ध धम्म सम्मेलन’ का आयोजन कर रहा है। उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। विधान परिषद सदस्य डॉ महेन्द्र सिंह और डॉ लालजी प्रसाद निर्मल भी इस खास मौके पर मौजूद रहेंगे। 

चित्रकला प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध की वंदना और परित्राण पाठ के साथ किया जाएगा। इसके बाद डॉ प्रमोद कुमार अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘सार्वभौमिक बुद्ध’ का विमोचन किया जाएगा। स्थापना दिवस के मौके पर सनातन संस्कृति और बौद्ध धर्म विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं खुशी फाउन्डेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। 

1985 में स्थापित हुआ संस्थान

बता दें कि 28 फरवरी 1985 को संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के अधीन स्वायत्तशासी संस्था के रूप में यह संस्थान स्थापित हुआ था। बौद्ध धर्म संस्कृति एवं शिक्षा, शोध का प्रचार-प्रसार और बौद्ध तीर्थ स्थलों का समुचित विकास में सक्रिय योगदान इस संस्थान का लक्ष्य रहा है। इसमें भारत के विभिन्न भागों में प्रचलित बौद्ध विधाओं का राष्ट्रीय सन्दर्भ में अध्ययन, उसके संबंध में शोध कार्य तथा राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध बौद्ध संस्कृति से सम्बन्धित साम्रगी का संकलन और सम्बन्धित ग्रन्थों का विकासात्मक अध्ययन एवं उपलब्ध सामग्री का भारतीय भाषाओं के साथ अंग्रेज़ी में भाषान्तर भी होता है।

Advertisment
Advertisment