Advertisment

लखनऊ नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस में 91 शिकायतों का निस्तारण

लखनऊ नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों की भरी भीड़ उमड़ी। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 91 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

author-image
Mohd. Arslan
संपूर्ण समाधान दिवस

संपूर्ण समाधान दिवस Photograph: (YBN )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

नगर निगम लखनऊ द्वारा प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को आयोजित किया जाने वाला संपूर्ण समाधान दिवस इस शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं लेकर भाग लिया और 91 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की भी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार की अध्यक्षता में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज कुमार, डॉ. अरविंद राव, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर अशोक सिंह, समस्त जोनल अधिकारी, इंजीनियरिंग शाखा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, पशु कल्याण अधिकारी और सेनेटरी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों ने पूरी तत्परता के साथ नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया।

Advertisment

जोन 6 से सबसे ज़्यादा टैक्स की शिकायत

टैक्स विभाग से प्राप्त कुल 91 शिकायतें जोनवार इस प्रकार रही

जोन 1 – 17 शिकायतें

Advertisment

जोन 2 – 2 शिकायतें

जोन 3 – 12 शिकायतें

जोन 4 – 10 शिकायतें

Advertisment

जोन 5 – 1 शिकायत

जोन 6 – 20 शिकायतें

जोन 7 – 20 शिकायतें

जोन 8 – 9 शिकायतें

अधिकारियों ने बताया कि सभी शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है।

जलकल, मार्गप्रकाश और इंजीनियरिंग शाखा की शिकायतें

जलकल विभाग से टैक्स से जुड़ी 4 शिकायतें आईं, जिनका निस्तारण भी मौके पर हुआ। वहीं मार्गप्रकाश विभाग को जोन 2 में 1 और जोन 6 में 2 शिकायतें मिलीं, जिन्हें तुरंत ठीक किया गया। इसके साथ ही इंजीनियरिंग शाखा को जोन 6 और जोन 8 से निर्माण कार्य संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। विभाग द्वारा इन शिकायतों के समाधान के लिए डिमांड दर्ज कर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई।

जनता और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त मंच

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इस दौरान कहा कि “संपूर्ण समाधान दिवस न केवल शिकायतों के समाधान का मंच है, बल्कि यह नागरिकों और प्रशासन के बीच पारदर्शी संवाद का माध्यम भी है।” उन्होंने नागरिकों से भविष्य में भी सक्रिय भागीदारी की अपील की। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि भविष्य में होने वाले समाधान दिवस में समय से पहुंचें और संबंधित दस्तावेजों के साथ अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उनका त्वरित निस्तारण किया जा सके।

Advertisment
Advertisment