Advertisment

यूपी में 2027 के लिए तैयार हो रही आम आदमी पार्टी, लखनऊ में हुई बैठक,

उत्तर प्रदेश ने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी भी अपने संगठन को विस्तार देने में जुट गई है। शनिवार को लखनऊ में संजय सिंह ने नेताओं संग बड़ी बैठक की।

author-image
Mohd. Arslan
संजय सिंह

संजय सिंह Photograph: (YBN )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

गांधी प्रेक्षागृह में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ एक बड़ी बैठक आयोजित की। "यूपी की बात कार्यकर्ताओं के साथ" नामक इस कार्यकर्ता सम्मेलन का नेतृत्व पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने किया। 

ज़िला, ब्लॉक, पंचायत स्तर पर लोगों को करेंगे जागरूक

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से नए और पुराने कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपना था। पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिला, ब्लॉक, पंचायत और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का दायित्व सौंपा गया है।

Advertisment

कुंभ के लापता लोगों पर कोई बात नहीं कर रहा 

संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी को किस तरह से विस्तार देना है इसपर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की समाप्ति पर 13 बिंदुओं का एक प्रस्ताव रखा गया। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसान जैसे बुनियादी और असल मुद्दों पर कैसे काम करना है, इसपर बात हुई। संजय सिंह ने कहा कि इस वक्त यूपी की हालत किसी से छुपी नहीं है। कुंभ का आयोजन हुआ लेकिन 800 लोग आज भी लापता है। उन श्रद्धालुओं के बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है। आगे बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि किसान अपने मूल्य के लिए मार खाता है तो नौजवान अपनी बेरोजगारी के लिए आत्महत्या कर रहा। पहलगाम हमले पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि आतंकवादियों को उन्हीं की ज़बान में जवाब देना चाहिए। भारत के प्रधानमंत्री और भारत की सरकार को इस मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा कि वह कानपुर के शहीद के घर भी जल्द जाएंगे।

Advertisment
Advertisment