Advertisment

केंद्र सरकार के खिलाफ AAP का प्रदर्शन : इरम रिजवी हाउस अरेस्ट, संजय सिंह ने पूछा- क्या CM योगी की इजाजत से महिला नेता के घर में घुसी पुलिस

author-image
Deepak Yadav
aap protest

aap protest Photograph: (YBN)

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। अमेरिका के दबाव में युद्ध विराम और POK को वापस लेने का मौका गंवा देने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आम आदमी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ निशातगंज में प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता अपने अपने घरों से निकले लेकिन पुलिस ने बिना कारण बताए जिला अध्यक्ष लखनऊ इरम रिजवी को हाउस अरेस्ट कर लिया। साथ ही कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से पहले ही जबरन रोक लिया। इसके बाबजूद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।

Advertisment

आप यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने जिला अध्यक्ष इरम रिजवी हाउस अरेस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक्स पर कहा कि आप लखनऊ की जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के हाथ में पोस्टर है। इसमें लिखा है 'भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, POK वापस लो', लेकिन वाह रे बहादुर Up police जो हत्यारों को नहीं पकड़ पाती वो भारी संख्या में एक महिला नेता को पकड़ने पहुंच गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा क्या ये पुलिस वाले आपकी इजाजत से एक महिला के घर में घुसकर बैठे हैं?  

वहीं प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने कहा कि भारतीय सेना के साहस, पराक्रम और वीरता को नमन करते हैं। सेना पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर रही थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के दबाव में सेना को आदेश देकर युद्ध विराम करा दिया और POK को वापस लेने का मौका भी गवां दिया। मोदी सरकार के युद्ध विराम के फैसले से पूरा देश स्तब्ध और दुखी है।
 
उन्होंने कहा भाजपा नेता लगातार भारतीय सेना का अपमान कर रही है और मोदी चुप है उन्होंने मांग की है कि पराक्रमी भारतीय सेना का अपमान करने वाले भाजपा नेताओं को गिरफ्तार का देशद्रोह का मुकद्दमा चलाया जाए। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से दिनेश सिंह पटेल, अधिवक्ता विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव,  तिरंगा शाखा प्रमुख जनक प्रसाद, रानी कुमारी, ज्ञान सिंह कुशवाह, बलराम साहनी, संजय मौर्या,धीरज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment