Advertisment

अखिलेश और बृजेश पाठक की लड़ाई होर्डिंग पर आई, माफी मंगवाने पर अड़े भाजपाई

अखिलेश और बृजेश पाठक के बीच चल रही लड़ाई अब होर्डिंग और पोस्टरवार पर उतर आई है। भाजपा कार्यकर्ता ने लखनऊ के चौराहों पर होर्डिंग लगाकर अखिलेश से माफी मांगने की मांग की है।

author-image
Mohd. Arslan
अखिलेश यादव के खिलाफ लगी होर्डिंग

अखिलेश यादव के खिलाफ लगी होर्डिंग Photograph: (YBN )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के विरुद्ध समाजवादी पार्टी की सोशल मीडिया सेल द्वारा डीएनए पर दिए गए बयान के विवाद के बाद शहर के प्रमुख स्थानों पर विरोध स्वरूप होर्डिंग लग गए हैं। 

शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाई होर्डिंग

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अच्युत पांडेय ने महानगर के गोल मार्केट चौराहे और पॉलिटेक्निक चौराहे पर दो विशाल होर्डिंग लगवाए हैं, जिनमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से माफी मांगने का मांग की गई है। इन होर्डिंग पर अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ "अखिलेश यादव माफ़ी मांगो" और "अभद्र टिप्पणी बंद करो-शर्म करो-शर्म करो" जैसे नारे लिखे गए हैं। 

अखिलेश यादव से माफी मंगवाने की मांग 

गौरतलब है कि एक तरफ समाजवादी पार्टी भाजपा नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगा रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी इस मुद्दे में सपा पर हमलवार है। भाजपाइयों ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की पोस्ट पर अखिलेश यादव को घेरना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ भाजपा ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तो वहीं अब पोस्टरवार के ज़रिए सपा प्रमुख से माफी मांगने की मांग उठ खड़ी हुई है।

Advertisment
Advertisment