Advertisment

UP News : अखिलेश बोले, भाजपा राज में उत्तर प्रदेश, अपराध प्रदेश बन गया है

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है क‍ि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार का जीरो टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है।

author-image
Vivek Srivastav
उत्‍तर प्रदेश

अखिलेश यादव Photograph: (साेशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है क‍ि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार का जीरो टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है। अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे है, हत्याएं कर रहे हैं। उनको कानून का डर नहीं रह गया है।

राजधानी तक में लोग सुरक्षित नहीं 

उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार में राजधानी लखनऊ तक में लोग सुरक्षित नहीं है। लखनऊ में दिनदहाड़े गोलियां चल रही है। गैंगवार हो रही है। राजधानी लखनऊ के सर्वोदय नगर में सड़क पर दौड़ा कर गोली मारी गई। लखनऊ के ही पारा में प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में दबंगों ने लाठी-डंडों से हमलाकर पिटाई की गई। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जब उत्तर प्रदेश को एक स्थायी डीजीपी नहीं दे सकती है तो वह कानून व्यवस्था क्या संभालेगी। यह कैसी भाजपा सरकार है जहां चारों तरफ अराजकता ही अराजकता है। भाजपा राज में महिलाएं, बच्चियां आए दिन अपमानित होती ही रहती हैं। अभी दो दिन पहले अपनी इज्जत बचाने के लिए एक बच्ची को ऑटो से कूदना पड़ा। वह बुरी तरह घायल हो गई। कई छात्राओं ने छेड़खानी से तंग आकर फांसी भी लगा ली।

यह भी पढ़ें : High Court : बेसिक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन रामायण-वेद कार्यशाला के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज

यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने कहा, अयोध्या-काशी की तरह भव्य बनेगा बाबा तामेश्वरनाथ का धाम

Advertisment

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव 2027 : पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें : मंत्री Sandeep Singh बोले, यूपी की शिक्षा व्यवस्था बन चुकी है ‘मॉडल फॉर इंडिया’

Advertisment
Advertisment