Advertisment

Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप : किसानों की कमाई खा गए बिचौलिए और BJP कार्यकर्ता, 2027 में नहीं चलेगी चालबाजी

अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार बड़े उद्योगपतियों से मिली हुई है। सरकार ने डीजल, पेट्रोल, खाद और कीटनाशक दवाई की कीमतें बढ़ा दी हैं। यहां तक कि खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी महंगे हो गए हैं।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
akhilesh yadav

लखनऊ स्थित सपा दफ्तर में प्रेस वार्ता करते अखिलेश यादव Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार, लूट और बेईमानी चरम पर है। किसानों को धान, मूंगफली और गेहूं की खरीद में लाभ और तय कीमत नहीं मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिचौलिया और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर ये बेईमानी कर रहे हैं। जिससे किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं।

खेती के उपकरण महंगे होने से  किसान परेशान

अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ स्थित सपा दफ्तर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि मौजूदा सरकार बड़े उद्योगपतियों से मिली हुई है। सरकार ने डीजल, पेट्रोल, खाद और कीटनाशक दवाई की कीमतें बढ़ा दी हैं। यहां तक कि खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी महंगे हो गए हैं। जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई किसान सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता तो उसकी पगड़ी उछाली जाती है। उसकी पगड़ी तक उछाली जाती है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी कई बार इस सरकार ने किसानों को अपमानित किया है।

बेकरी फैक्ट्री में अग्निकांड का किया जिक्र

सरोजनीनगर में शनिवार को बेकरी फैक्ट्री में अग्निकांड का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण है। जो अधिकारी फायर एनओसी जारी करते हैं, वे ही ऐसी फैक्ट्रियों और संस्थानों को चलने दे रहे हैं। क्योंकि उन्हें हर माह तय 'हिस्सा' मिलता है। वे ईमानदारी से एनओसी देने लगें तो उनका मासिक लाभ रुक जाएगा।

2027 में नहीं चलेगी भाजपा की चालबाजी

सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनावों में धांधली करती रही है। लेकिन इस बार हम 403 विधानसभा सीटों पर 'चार सौ बीसी' नहीं चलने देंगे। इस सरकार में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं रह गई है। अन्याय भी उतना ही हो रहा है। इस​लिए पीडीए परिवार अब पूरी तरह एकजुट हो गया है। बीजेपी इस एकता से घबरा गई है। इसी डर के चलते उसने जातीय जनगणना करवाने का फैसल किया है। जातीय जनगणना में कोई धांधली ना हो इसके लिए पीडीए परिवार को एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना का फैसला 90 प्रतिशत पीडीए की 100 फीसद जीत है। 

Advertisment
Advertisment