Advertisment

डीपफेक वीडियो मामले में BJP पर बरसे Akhilesh Yadav, बोले-सत्तापक्ष ने रची भ्रामक प्रचार की साजिश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ निजी कंपनियों ने सत्ता पक्ष से मोटी रकम लेकर विपक्ष के खिलाफ झूठा और भ्रामक प्रचार किया। जब इन कंपनियों की सूची सार्वजनिक हुई, तो उनके संचालक और कर्मचारी भूमिगत हो गए।

author-image
Abhishek Mishra
Samajwadi Party, President Akhilesh Yadav, BJP, Akhilesh Yadav, Deepfake Video

अखिलेश यादव का डीपफेक वीडियो मामले में भाजपा पर हमला

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

डीपफेक वीडियो मामले में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सत्तापक्ष से पैसा लेकर डीपफेक के जरिये झूठे प्रचार का अपराध करने वालों की सूची जब से सरेआम हुई है, तब से डर के मारे इनके संचालक और उनके कर्मचारी भूमिगत-से हो गये हैं। अगर सत्ता की मिलीभगत न होती तो अब तक डीपफेक वाले डीपजेल में होते। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा हमला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा अब गैरकानूनी काम करने वाली ये कंपनियां जेल जाने के डर से बचने लिए अपना नाम बदलने के चक्कर में सत्ताधारियों के चक्कर काट रही हैं। वैसे जिन्होंने पैसे देकर ये काम करवाया है या कहिए कि ऐसी लालची कंपनियों को फंसाया है, वो तो स्वयं ही नाम बदलने के एक्सपर्ट हैं, ये कंपनियां फिर से उन्हीं की शरण में जाएं। 

Advertisment

भाजपा किसी की सगी नहीं 

अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने आगे लिखा कि सूची जाहिर होने के बाद इन्हें कोई बचाएगा नहीं, इनके संचालकों और कर्मचारियों पर अगर सरकार की नहीं, तो जनाक्रोश और अपनी अंतरात्मा के ईमान की गाज तो गिरेगी ही। भाजपा इन्हें दूर से बाँस से भी नहीं छूएगी क्योंकि काम निकल जाने के बाद ये अपनों को नहीं पहचानते हैं तो फिर पैसों की लालची ऐसी कंपनियों को देखकर तो आँख क्या पूरा मुंह मोड़ लेंगे, वैसे भी सब जानते हैं, भाजपा किसी की सगी नहीं है। 

बेईमान कंपनियों का काउंटडाउन शुरू

Advertisment

अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल लिखा कि बेईमान कंपनियों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अब उनके कर्मचारी अपने को बचाने के लिए इस्तीफे भी देंगे, उनके खाते भी सीज होंगे और उनके पढ़े-लिखे संचालक जेल में शर्म से सिर झुकाए अपना जीवन गुजारेंगे। उनके बच्चे, परिवार और समाज वाले लोग उनसे पूछेंगे कि ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि इतनी प्रतिभा के बाद भी वो अवैधानिक काम कर रहे थे। वो तो एक शर्मसार जीवन बिताएंगे ही, अपनों को भी पूरी जिंदगी के लिए शर्मसार जीवन बिताने के लिए मजबूर कर देंगे।

जनता के भोलेपन का इस्तेमाल करने में भाजपा माहिर 

सपा अध्यक्ष आगे लिखते है की वैसे तो इस महाखुलासे के बाद वो पढ़े-लिखे भी बहुत शर्मिंदा होंगे, जो भाजपा के प्रचारित झूठ को सच मानकर, विपक्ष को बदनाम करने और ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया पर बिना जांच-परख के फॉरवर्ड करने की साजिश में अपने भोलेपन की वजह से शिकार हुए हैं। भाजपा लोगों के भोलेपन का इस्तेमाल करने में शातिराना उस्तादी रखती है। आशा है ऐसी जनता अपने अपराधबोध से उबरने के लिए आगे से भाजपा की ऐसी किसी साज़िश का हिस्सा नहीं बनेगी क्योंकि कानूनन गुनाहगार तो वो भी है जो किसी को बदनाम करने की बदनीयत से प्रचारित किसी सूचना या समाचार को आगे प्रसारित करता है। 

Advertisment

भाजपा की साजिशों ने भोली जनता को बनाया अपराधी 

सपा अध्यक्ष ने एक्स हैंडल लिखा कि भाजपा ने अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए जानबूझकर जिस भोली-भाली जनता को अपराधी-सा बना दिया है, अब वही जनता भाजपा को हराकर, हटाकर सबक सिखाएगी। भाजपा ने अपने ही समर्थकों के साथ सिर्फ़ विश्वासघात ही नहीं, बल्कि धोखाधड़ी भी करी है और अपनी चार सौ बीसी से कानूनी रूप से उन्हें अपने झूठे प्रचार का हिस्सा बनाकर एक अपराध में संलिप्त भी कर दिया है। भाजपा से दूरी ही उनको बचा सकती है। आगे लिखते है की हम माननीय न्यायालय से मांग करते हैं कि वो डीपफेक खुलासे का स्वतः संज्ञान लेकर, ऐसा अवैधानिक काम करवानेवाले राजनीतिक दल, अधिकारियों और ऐसा गैरकानूनी काम करने वाली कंपनियों के मालिकों-संचालकों के खिलाफ जांच और दंड की प्रक्रिया तत्काल शुरू करें।

akhilesh yadav
Advertisment
Advertisment