Advertisment

Akhilesh Yadav का BJP पर तीखा हमला : बोले- दूसरे की दो आंख फूटने के लालच में अपनी एक आंख फोड़ सकती भाजपा

UP Politics : अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि दूसरे दलों से आ रहे लोग उनके साथ पीडीए की ताकत को बढाएंगे। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीडीए की ताकत से भाजपा घबरा गई है।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
akhilesh yadav pc

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंयत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस रहे हैं। पूरी रणनीति के तहत आगे बढ़ते हुए पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के फॉर्मूले को लगातार मजबूत कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार को सपा नेता अबु आसिम आजमी के नेतृत्व में कई लोग सपा में शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी भर्तियों को पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा दूसरे की दो आंख फूटने के लालच में अपनी एक आंख फोड़ सकती है। 

पीडीए की ताकत से घबराई भाजपा 

अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि दूसरे दलों से आ रहे लोग उनके साथ पीडीए की ताकत को बढाएंगे। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीडीए की ताकत से भाजपा घबरा गई है। मुख्यमंत्री को जीरो याद आ रहा था। आज डंडे को याद कर रहे हैं। उनका तंज सीएम के बंगाल हिंसा को लेकर दिए गए बयान पर था। उन्होंने लोकबंधु अस्पताल में हुए ​अग्निकांड का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने झांसी के अस्पताल की घटना से सबक नही लिया था। 

Advertisment

आईएएस को लेकर सरकार पर कसा तंज 

अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के मामले में घिरे अभिषेक प्रकाश का नाम लिए बिना कहा कि एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सरकार की कार्यशैली से तंग आकर भाग गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी के भागने के पीछे कमीशनखोरी का खेल है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि आईएएस मुख्यमंत्री के आवास में ही छिपा होगा।

लॉ एंड ऑर्डर हो गया शून्य

Advertisment

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी किसी की जान ले सकता है। खुलेआम लोग धमकी दे रहे हैं। गोली मार देंगे, जान ले लेंगे। राणा जैसे लोग कानून-व्यवस्थाा की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उनका इशारा करणी सेना के अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की ओर था। 

मेट्रो सपा की देन, भाजपा केवल श्रेय ले रही 

मेट्रो परियोजनाओं को लेकर अखिलेश ने दावा किया कि जहां-जहां मेट्रो बनी हैं वह सब समाजवादी सरकार की देन है। मुख्यमंत्री कहते हैं मेट्रो बनाई, लेकिन किस शहर में बनाई? जनता जानती है कि असली काम किसने किया। सपा प्रमुख ने सरकार द्वारा बनाए जा रहे लैंड बैंक पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की एक और योजना है। जो सरकार जमीन ले रही रही है। वो जनता के हक पर कब्जा कर रही है।

Advertisment

फिक्की और नई भर्ती पर भी सवाल

फिक्की जैसे संस्थानों पर भी अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि वो खुद जानते होंगे कि सिस्टम में कितना भ्रष्टाचार है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नई भर्ती की सूची अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने वित्त मंत्री का क्षेत्र शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज नहीं है। जिससे गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है।

दलित उत्पीड़न और नफरत की राजनीति पर नाराजगी

सपा प्रमुख ने आजमगढ़ और बस्ती में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज दलितों को पीटा जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है। पुलिस ने जिन पर हमला हुआ उन्हें ही जेल भेज दिया। सरकार नफरत फैला रही है। अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के डीएनए वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर हैं या साइंटिस्ट? दरअसल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को अयोध्या में रामायण मेला का उद्घाटन करने के बाद संभल हिंसा का जिक्र करते हुए डीएन की बात कही थी। उन्‍होंने कहा था कि संभल के दंगाइयों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमला करने वालों का डीएनए बाबर जैसा ही है।

akhilesh yadav
Advertisment
Advertisment