/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/23/kwaGR4pEQ3G9Jrb4nKrT.jpeg)
सीएम योगी के आगरा दौरे पर अखिलेश यादव का तंज Photograph: (Social Media)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे पर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ताज नगरी उपेक्षा का शिकार रही है। जब मुख्यमंत्री आगरा आ ही रहे हैं, तो उन्हें अपने कार्यकाल में लंबे समय से उपेक्षित पड़े शहर के विकास कार्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सीएम योगी को आगरा के लिए ‘दस सूत्रीय होमवर्क’ देते हुए इसे पूरे करते हुए आने की बात कही।
शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाय
अखिलेश यादव ने इंटनेट मीडिया एक्स पर लिखा- आग्रह आगरा का। उन्होंने सबसे पहले आगरा वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रमाणित स्वच्छ और पीने योग्य जल की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए, न कि सरकार के अपने लोगों से प्रमाणित जल को स्वच्छ मान लिया जाए। इसके साथ ही यमुना नदी की सफाई का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह कार्य केवल दिखावे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि वास्तव में यमुना को स्वच्छ किया जाना चाहिए।
ताजगंज क्षेत्र का हो विकास
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार आगरा के पर्यटन को ट्रिलियन डॉलर की टूरिज्म इकोनॉमी का हिस्सा मानते हुए विश्व स्तरीय सुविधाएं और आधुनिक सुविधाओं को विकसित करे। ताजमहल के आसपास स्थित ताजगंज क्षेत्र के विकास की ओर भी ध्यान आकर्षित किया अखिलेश यादव ने मुगल म्यूजियम का नाम बदलने के बाद भी अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। ताकि यह परियोजना अपनी पूरी क्षमता के साथ आगंतुकों को लाभान्वित कर सके।
आगरा रिंग रोड के अधूरे कार्यों जल्द करायें पूरा
अखिलेश यादव ने आगरा रिंग रोड के अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। जिससे शहर में सुगम यातायात की व्यवस्था हो सके। उन्होंने आगरा में बढ़ते ट्रैफिक की समस्या को भी उठाया और कहा कि शहर की जनता के लिए ‘ट्रैफिक फ्री’ आवागमन की सुविधा विकसित की जानी चाहिए। इसके अलावा,उन्होंने आगरा में प्रदूषण नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
चर्म उद्योग के पुनर्वास का किया जिक्र
सपा मुखिया ने आगरा में चर्म उद्योग के पुनर्वास के लिए कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि इस उद्योग से जुड़े श्रमिकों और व्यवसायियों को राहत मिल सके। वहीं आगरा और उसके आसपास के आलू किसानों का ​जिक्र कर उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने पर जोर दिया। अखिलेश यादव ने आलू उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने यूनिकॉर्न यूनीकार्न पर ध्यान देने के साथ तंज कसते कहा कि ‘डबल हार्न’ की समस्या से खेतों को बचाने और जानलेवा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए।
मुख्यमंत्री यूनिकाॅर्न कंपनियों के काॅन्क्लेव में शामिल हुए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा में यूनिकाॅर्न कंपनियों के काॅन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने महाकुंभ की उपलब्ध्यिां गिनाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम ने सरकार की ओर से महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए की गईं व्यवस्थाओं का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन की भव्यता पर सवाल उठाकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
आग्रह आगरा का:
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 23, 2025
जब मुख्यमंत्री जी आगरा आ ही रहे हैं तो अपने कार्यकाल में लंबे समय से उपेक्षित पड़े आगरा के ‘दस सूत्रीय होमवर्क’ को भी पूरा करते जाएं:
1. आगरावासियों के लिए शुद्ध पेय जल की व्यवस्था का काम (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सही में स्वच्छ एवं पीने योग्य होने…