/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/28/TNVWQbv8Jppsq8ivxeZn.jpg)
Yogi Adityanath Photograph: (Google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ (Yogi Adityanath) आज यूपी पुलिस विभाग के नवचयनित 60,244 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में दोपहर 12 से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें हाल ही में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे।
सुरक्षित उत्तर प्रदेश' का संकल्प हो रहा सिद्ध
सीएम योगी ने रविवार को कार्यक्रम से पहले एक्स पर लिखा कि 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' आज ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा आज लखनऊ में विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित 60244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में 'सुरक्षित उत्तर प्रदेश' का संकल्प सिद्ध हो रहा है। युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं।
सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल का किया था निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम को डिफेंस एक्सपो मैदान पहुंकचर तैयारियों का जायजा लिया था। इस दौरान प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण और लखनऊ पुलिस कमिश्नर भी उपस्थित थे। उन्होंने अधिकारियाें को जरूरी दिशा निर्देश दिये थे। बता दें कि सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कराई गई परीक्षा के लिए कुल 48.17 लाख आवेदन आए थे। इसमें 15.49 लाख महिलाएं थीं। सबसे अधिक अभ्यर्थी आगरा (2,349) से चयनित हुए हैं।
यह भी पढें : लखनऊ में Corona का एक और मरीज मिला, इतने हुए एक्टिव केस
यह भी पढें : Crime News: छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट