Advertisment

‘भागीदारी महोत्सव’ का आगाज़, लखनऊ में गूंजी हाशिए की आवाज़

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भागीदारी महोत्सव का आगाज़ हो गया है। दो दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण द्वारा किया गया।

author-image
Mohd. Arslan
एडिट
‘भागीदारी महोत्सव’ का आगाज़, लखनऊ में गूंजी हाशिए की आवाज़

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भागीदारी महोत्सव का आगाज़ हो गया है। दो दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण द्वारा किया गया। Photograph: (लखनऊ स्तिथ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्विद्यालय में भागीदारी महोत्सव का आगाज़ किया गया। इस खास मौके पर समाज कल्याण मंत्री Asim Arun विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग और मेटाफर लखनऊ लिटफेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय “भागीदारी साहित्य उत्सव” का बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यातिथि पद्मश्री कल्पना सरोज और विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने दीप प्रज्ज्वलित किया और अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। 

पद्मश्री कल्पना सरोज ने साझा किया अपने जीवन का संघर्ष

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्मश्री कल्पना सरोज ने अपने जीवन के संघर्ष को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कदम कदम पर किस तरह चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के वंचित, पिछड़े और मुख्यधारा से छूटे नागरिकों के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इस मौके पर पंजाबी सिंगर गिन्नी माही के गाने "चारों ओर अंधेरा जब था इस संसार में छाया" पर खूब तालियां बजीं। 

Advertisment

रैंप वॉक ने भी जीता ऑडियंस का दिल

इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के लिए विभाग द्वारा उनके कल्याण एवं उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों, प्रयासों और सामाजिक न्याय के लिए वृहद स्तर पर किए जा रहे नवाचारों के सम्बन्ध में जागरूक करने के साथ ही साहित्य के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, समावेशिका और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में झुग्गी के लाल, इनोवेशन फॉर चेंज (आई0एफ0सी0) द्वारा समन्वित रैंप वॉक किया गया, जिसमें रैंपर्स ने उपस्थित सभी अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

Advertisment
Advertisment