Advertisment

नगर निगम की बड़ी उपलब्धि : लखनऊ बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

लखनऊ ने स्वच्छ सर्वेक्षण में 41 स्थान की छलांग लगाते हुए देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव प्राप्त किया है। पहले 44वें स्थान पर था।

author-image
Abhishek Mishra
Lucknow Nagar Nigam

Lucknow Nagar Nigam

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। देशभर में स्वच्छता की दौड़ में लखनऊ ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। हाल ही में घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में राजधानी ने पिछली रैंकिंग से 41 स्थान की छलांग लगाकर खुद को देश के सबसे साफ शहरों में शामिल कर लिया है। 17 जुलाई को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) को विशेष पुरस्कार प्रदान करेंगी।

Advertisment

पहले और दूसरे स्थान पर रहे ये शहर

इस साल के सर्वे में अहमदाबाद ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जबकि भोपाल ने दूसरा स्थान पाया है। इन दोनों शहरों ने भी अपनी पिछली रैंकिंग में सुधार किया, लेकिन सबसे उल्लेखनीय प्रगति लखनऊ ने दिखाई, जो पिछले साल 44वें पायदान पर था।

प्रशासनिक मेहनत लाई रंग

Advertisment

नगर निगम के बीते वर्ष भर में की गई पहलों जैसे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क व मोहल्लों की नियमित सफाई, डिजिटल निगरानी, और नागरिकों की भागीदारी को मजबूती से लागू किया गया। इन प्रयासों का ही परिणाम है कि लखनऊ ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान समारोह

17 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें लखनऊ के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर पूरे देश को शहर की नई पहचान देखने को मिलेगी।

Advertisment

नागरिकों की जागरूकता बनी परिवर्तन की धुरी

इस सफलता में लखनऊ की जनता की भागीदारी भी अहम रही। घरों में कचरा पृथक्करण, खुले में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक और सफाई को लेकर जन-जागरूकता ने नगर निगम के अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया।

देश का सबसे स्वच्छ शहर बनना लक्ष्य

Advertisment

नगर निगम के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह तो एक नई शुरुआत है। अब लखनऊ को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का नंबर-1 शहर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए आगामी महीनों में नई योजनाओं और तकनीकी सुधारों को लागू किया जाएगा।

Lucknow Nagar Nigam
Advertisment
Advertisment