Advertisment

लखनऊ में भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

लखनऊ में गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस दौरान तमाम लोगों को पार्टी ज्वाइन कराई।

author-image
Mohd. Arslan
एडिट
कांग्रेस जॉइंनइंग

कांग्रेस जॉइन करते भाजपा नेता Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

 

उत्तर प्रदेश में भले ही अभी विधानसभा चुनाव दूर हो लेकिन पार्टियों में जोड़ तोड़ की राजनीति जारी है। विपक्ष से निकलकर सत्ता पक्ष की ओर जाने वालों की संख्या भले ही अधिक है लेकिन सत्ता पक्ष यानी भारतीय जनता पार्टी से निकलकर कांग्रेस में शामिल होने वालों की कमी नहीं है। गुरुवार को लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा नेता सहित उनके साथियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

राहुल गांधी पर जताया भरोसा

Advertisment

इस दौरान पार्टी की ओर से कहा गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और उसकी समावेशी विचारधारा के साथ जननायक राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा जनहित के मुद्दों पर किये जा रहे सदन से लेकर सड़क तक के संघर्षों से प्रेरित होकर आज जनपद कानपुर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और भाजपा जिला मंत्री दक्षिण सहित तमाम पदों पर रहे पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया ने अपने तमाम साथियों के साथ कानपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम देव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का साथ थामा।

साथियों ने भी ग्रहण की सदस्यता

इस मौके पर आनंद शुक्ला ने कांग्रेस की नीतियों और कांग्रेस के सिद्धांतों पर अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों को मजबूत करते हुए कांग्रेस के कार्यक्रमों मैं अपनी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी लेते हुए अपना योगदान देने की बात कही। आनंद शुक्ला के साथ सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से सूर्य प्रसाद दीक्षित, विनीत कुमार, ऋतु शर्मा, उमाकांत बाजपेई, अर्जुन शुक्ला, श्रीमती ज्योति दीक्षित, अजीत शुक्ला पिंटू शामिल रहे।

Advertisment
Advertisment