Advertisment

लखनऊ के माल क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। आम के पेड़ पर फंदा लगे मृतक व्यक्ति की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

author-image
Mohd. Arslan
crime

क्राइम सीन की प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बाबू दीक्षित के आम के पेड़ पर लटका मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके का मुआयना किया। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

आम के पेड़ पर फंदा लगाकर ली जान

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष है। वह सांवले रंग का और इकहरे बदन का था, जिसकी लंबाई करीब 5 फुट 5 इंच थी। मृतक ने धारीदार बाहों वाली सफेद शर्ट, हल्के नीले रंग की जींस और काली बेल्ट पहन रखी थी। उसने ग्रे रंग की 6 नंबर की चप्पल पहन रखी थी। मृतक ने गमछे का फंदा बनाकर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली थी।

मृतक की पहचान के प्रयास जारी

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों और क्षेत्रीय जनता से पूछताछ के बाद भी अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।

Advertisment
Advertisment