Advertisment

लखनऊ में मत्स्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

लखनऊ में समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का पुतला फूंका। महाराजगंज के युवक की आत्महत्या और उसके लगाए आरोपों के बाद सपाइयों ने पुतला दहन किया।

author-image
Mohd. Arslan
एडिट
प्रदर्शन

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में Photograph: (YBN )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अचानक हजरतगंज चौराहे पर पहुंचकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मंत्री की तस्वीरों को भी पैरों से रौंदा और आग लगाकर अपना गुस्सा प्रकट किया।

मंत्री पर लगाया आरोप

प्रदर्शन का कारण निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद की आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। महराजगंज के रहने वाले धर्मात्मा निषाद ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पार्टी अध्यक्ष और उनके परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर किए गए लंबे चौड़े उस पोस्ट में मृतक धर्मात्मा निषाद ने मंत्री और उनके लोगों पर प्रताड़ित करने की बात कही है। वहीं अब मंत्री पर मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर सपाइयों ने गुस्सा जाहिर किया है।

Advertisment

पुलिस ने हिरासत में लिया

बता दें कि आज कार्यकर्ता अचानक हजरतगंज चौराहे पर पहुंचे और पुतला दहन की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने "संजय निषाद मुर्दाबाद" के नारे लगाए और उनकी तस्वीर को पैरों तले रौंदा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहन में भरकर मौके से ले गई।

Advertisment
Advertisment