Advertisment

गोमती नगर विस्तार में हाउस टैक्स जमा करने के लिए कैम्प, 31 मार्च तक मौका

लखनऊ नगर निगम हाउस टैक्स वसूली को लेकर एड़ी चोटी का ज़ोर लगाए है। गोमतीनगर में हाउस टैक्स जमा कराने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों संग RWA ने बैठक की।

author-image
Mohd. Arslan
नगर निगम के अधिकारी

नगर निगम के अधिकारी Photograph: (YBN )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में हाउस टैक्स नहीं जमा होने के चलते रविवार को अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने जोन-4 के अधिकारियों के साथ और RWA के पदाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे भी इस बैठक में शामिल हुए।

31 मार्च तक रोजाना लगेगा कैंप

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि गोमती नगर विस्तार सेक्टर-4 नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स जमा करने के लिए 31 मार्च तक प्रतिदिन कैम्प लगाए जाएंगे। यह अवसर उन सभी नागरिकों के लिए है जिन्होंने अभी तक हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। यह कैम्प नगर निगम के LSA ऑफिस में आयोजित किए जाएंगे, जहां पर लोग आसानी से अपना हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं।

Advertisment

RWA ने नगर निगम से कैंप लगाने की करी थी अपील

RWA ने नगर निगम से एक बार फिर से विस्तार के सभी आरडब्ल्यूए में एक दिन के लिए कैम्प लगाने की मांग की थी, साथ ही समय में बदलाव करते हुए सुबह और शाम के समय में टैक्स कैम्प लगाने की भी अपील की थी। इस पर नगर निगम ने अपनी सहमति दे दी है, और अब नागरिक सुबह और शाम दोनों समय में टैक्स जमा कर सकते हैं।

31 मार्च के बाद से लगेगा 12% ब्याज

Advertisment

यह सच है कि हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, इनकम टैक्स आदि सभी बिलों का भुगतान व्यक्ति का निजी दायित्व है, लेकिन RWA का कर्तव्य है कि वह समय रहते नागरिकों को इस बारे में जागरूक करें। 31 मार्च के बाद हाउस टैक्स पर 12% ब्याज लगेगा, जबकि वर्तमान में ब्याज में छूट दी जा रही है। इसके अलावा, म्यूटेशन की सुविधा भी मुफ्त दी जा रही है।

Advertisment
Advertisment