Advertisment

UP News : सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में CEO की नियुक्ति, इन्हें मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को स्थायी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मिल गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मोनीश सिद्दीकी को सुन्नी वक्फ बोर्ड का सीईओ नियुक्त किया गया है।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
sunni central waqf board

सुन्नी वक्फ बोर्ड में CEO की नियुक्ति Photograph: (Social Media)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को स्थायी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मिल गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मोनीश सिद्दीकी को सुन्नी वक्फ बोर्ड का सीईओ नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए की गई है। अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग ने नियुक्ति सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले जीशान रिजवी को शिया वक्फ बोर्ड का CEO बनाया गया था। 

कई अहम काम अटके थे

सुन्नी वक्फ बोर्ड में लंबे समय से सीईओ की अनुपस्थिति के कारण कई अहम काम ठप पड़े थे। बोर्ड में बढ़ती शिकायतों और लंबित मामलों को देखते हुए उच्च न्यायालय ने सीईओ की नियुक्ति का आदेश दिया। अदालत के आदेश के अनुपालन में सरकार ने मोनीश सिद्दीकी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। अब उनके नेतृत्व में सुन्नी वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक कार्यों में अधिक पारदर्शिता और कुशलता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisment

जीशान रिजवी बनाए गए शिया वक्फ बोर्ड के सीईओ 

इससे पहले जीशान रिजवी को शिया वक्फ बोर्ड में स्थायी सीईओ नियुक्त किया गया था। वक्फ बोर्ड में धारा 52 और 54 के तहत होने वालीं कार्यवाही ठप्प थीं। वक्फ संपत्तियों के अतिक्रमण और अनियमितताओं को रोकने के लिए ये धाराएं बेहद अहम हैं। सीईओ के अभाव में इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने शिया वक्फ बोर्ड में सीईओ का दायित्व सौंपा है।

Advertisment
Advertisment