Advertisment

Gomti तट पर चला स्वच्छता अभियान, 50 स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा, Operation Sindoor पर सेना को सराहा

संयोजक रंजीत सिंह ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार जताया।

author-image
Abhishek Mishra
Cleanliness drive conducted banks Gomti river

गोमती तट पर चला स्वच्छता अभियान

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना की ओर से रविवार को गोमती नदी की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। झूलेलाल पार्क स्थित घाट पर हुए इस अभियान में करीब 50 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया और दो घंटे की मेहनत के बाद नदी से करीब दस क्विंटल कचरा बाहर निकाला गया। संस्था के संयोजक रंजीत सिंह ने बताया कि यह संस्था द्वारा गोमती की सफाई के लिए किया गया 363वां अभियान था। निकाले गए कचरे में देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां, पूजन सामग्री और अन्य घरेलू अपशिष्ट शामिल था।

Advertisment

सेना की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ नारे

सफाई अभियान के बाद भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए देशभक्ति के नारे भी लगाए गए। इस दौरान 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' और 'आतंकवाद मुर्दाबाद' के नारे गूंजे। संयोजक रंजीत सिंह ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार जताया कि उन्होंने गोमती नदी की अविरलता व शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

जनभागीदारी से बदलेगी तस्वीर

Advertisment

संस्था ने लोगों से अपील की है कि वे धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मूर्तियों और पूजन सामग्री को सीधे नदी में न बहाएं। साथ ही नदी के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करते हैं।

अभियान में शामिल रहे ये लोग

सफाई अभियान में प्रीति जैन, अर्चना सिंह, रत्ना वर्मा, सिद्धि त्रिपाठी, बबिता यादव, उपासना तिवारी, शिखा सिंह, उदय सिंह, मनोज सिंह, कृपा शंकर वर्मा, प्रदीप सिंह, ललित कश्यप, विष्णु तिवारी, जितेंद्र शर्मा, आयुष बंसल, आशीष तिवारी, शिव सोनी, राम कुमार बाल्मिकी, आनंद वर्मा, जेपी गुप्ता, वीरेंद्र जोशी, कमलेश चौधरी, रमाकांत मिश्रा, सुशांत वर्मा, पंकज तिवारी, राकेश सोनकर, जय सिंह, संदीप मिश्रा, शिवराज, कुलदीप जोशी, सार्थक जोशी, रवि जोशी, सुनील पटेल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संस्था ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहरवासियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

Advertisment
Advertisment