Advertisment

CM Yogi ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले-प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि, दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

जनता दर्शन में इस बार सबसे अधिक शिकायतें प्रयागराज जिले से आईं। मुख्यमंत्री ने इन शिकायतों को प्राथमिकता पर लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

author-image
Abhishek Mishra
CM Yogi listened problems people Janta Darshan

जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से 60 से अधिक फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी से मुलाकात की, उनकी कुशलक्षेम पूछी और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

Advertisment

तय समय में निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन में इस बार सबसे अधिक शिकायतें प्रयागराज जिले से आईं। मुख्यमंत्री ने इन शिकायतों को प्राथमिकता पर लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। फरियादी मुख्य रूप से पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण, खेत की पैमाइश, बिजली कनेक्शन और भूमि पर अवैध कब्जे जैसी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

बच्चों को दुलारा और दी चॉकलेट 

Advertisment

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कहा कि कोई भी पीड़ित उपेक्षित न रह जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का मूल ध्येय है। जरूरतमंदों की हर आवश्यकता पर सरकार उनके साथ खड़ी है। जनता दर्शन के दौरान कई फरियादी अपने छोटे बच्चों के साथ आए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलारा, उनकी पढ़ाई की जानकारी ली और उन्हें चॉकलेट भी दी। साथ ही बच्चों को खूब पढ़ने और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

इन जिलों से आए फरियादी

जनता दर्शन में प्रयागराज से 8, देवरिया से 4, सहारनपुर, बस्ती और फतेहपुर से 3-3, जबकि मुरादाबाद, पीलीभीत, अमरोहा, गाजीपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और भदोही से 2-2 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।

Advertisment
Advertisment