Advertisment

छह माह बाद लखनऊ में CM Yogi का जनता दर्शन, सुनीं लोगों की फरियादें, तत्काल समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कार्यक्रम में दिव्यांगों को सहारा और बच्चों से स्नेह भी दिखाया।

author-image
Abhishek Mishra
एडिट
CM Yogi public darshan Lucknow

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की फरियादें

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए 125 से अधिक पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारी सरकार का संकल्प है। जनता दरबार के दौरान उन्होंने ने सभी फरियादियों के पास जाकर व्यक्तिगत रूप से उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, पेंशन और सड़क निर्माण जैसे मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

10 बजे से कार्यालय में उपस्थित रहकर अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे रोजाना सुबह 10 बजे से कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतें सुनें। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान वहीं किया जाए और केवल शासन से संबंधित मामलों को ही लखनऊ भेजा जाए। साथ ही चेताया कि जन शिकायतों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Advertisment

दिव्यांग युवकों को दी इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वॉकिंग स्टिक

जनता दर्शन कार्यक्रम में चंदौली से आए दो दिव्यांग युवकों राजेश और चंद्रशेखर को सीएम योगी ने इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वॉकिंग स्टिक प्रदान की। साथ ही, बच्चों को विशेष स्नेह दिखाते हुए उन्हें गोद में लिया, दुलारा और चॉकलेट भी दी।

वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां

Advertisment

जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को जनता की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपे और समयबद्ध व संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस से जुड़ी शिकायतों के लिए डीजीपी को निर्देशित किया गया, वहीं राजस्व मामलों में राजस्व परिषद के अध्यक्ष को कार्रवाई के लिए कहा गया।

Advertisment
Advertisment