Advertisment

Lucknow weather update : तेज धूप के साथ बह रही ठंडी हवाएं, शाम से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार शाम से मौसम में बदलाव की शुरुआत होगी। अगले चार दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के टकराव से बारिश की स्थिति बन सकती है।

author-image
Abhishek Mishra
Lucknow weather update today

लखनऊ में तेज धूप के साथ बह रही ठंडी हवाएं

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में गुरुवार सुबह से तेज धूप के साथ गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं, 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में हलचल बनी हुई है। मौसम विभाग ने शाम तक एक से दो बार हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

Advertisment

चार दिन तक बदले-बदले रहेंगे मौसम के मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार शाम से मौसम में बदलाव की शुरुआत होगी। अगले चार दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के टकराव से बारिश की स्थिति बन सकती है। 4 मई तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी

Advertisment

अप्रैल महीने में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-एक दिन लू की स्थिति दर्ज की गई। पश्चिमी यूपी में तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक रहा, जबकि पूर्वी और मध्य यूपी में यह एक डिग्री तक अधिक रहा। बिहार और यूपी की सीमाओं पर भी तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। मई महीने में गर्मी और बढ़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार हीटवेव के दिन सामान्य से अधिक रहेंगे। आमतौर पर मई में तीन दिन लू पड़ती है, लेकिन इस बार यह संख्या बढ़कर पांच से छह दिन तक पहुंच सकती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि मई में सामान्य से अधिक वर्षा भी होने की संभावना है।

Advertisment
Advertisment