Advertisment

Congress और Corruption एक दूसरे के पर्यायवाची : मंत्री Danish Ansari बोले- वक्फ कानून से मुसलमानों का होगा भला, विपक्ष कर रहा गुमराह

UP Politics : मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि विपक्ष की नीति हमेशा से समाज को गुमराह करके राजनीतिक लाभ उठाने की रही है। जब भी मुसलमानों के विकास की बात होती है, विपक्ष खासकर सपा और कांग्रेस इसका विरोध करती हैं।

author-image
Deepak Yadav
up danish azad ansari

मंत्री दानिश आजाद अंसारी का विपक्ष पर तीखा हमला Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

वक्फ संशोधन कानून को लेकर राजनीतिक घमासान लगातार जारी है। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने के बावजूद विपक्ष इस कानून का विरोध करने से पीछे नहीं हट रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में इसका विरोध इतना उग्र हो गया कि प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। जिससे भारी नुकसान हुआ। इस बीच यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि वह मुस्लिम समाज को इस कानून को लेकर गुमराह कर रहा है। मंत्री ने कहा कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि वक्फ संपत्तियों के सही उपयोग और प्रबंधन के लिए जरूरी कदम है।

मुसलमानों का विकास नहीं चाहती सपा-कांग्रेस

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्ष की नीति हमेशा से समाज को गुमराह करके राजनीतिक लाभ उठाने की रही है। जब भी मुसलमानों के विकास की बात होती है, विपक्ष खासकर सपा और कांग्रेस इसका विरोध करती हैं। अंसारी ने आरोप लगाया कि ये पार्टियां नहीं चाहतीं कि मुसलमान शिक्षित होकर विकास की राह पर आगे बढ़ें। उन्होंने वक्फ संशोधन कानून के विरोध को मुसलमानों के विकास का विरोध बताया और कहा कि ऐसे लोगों की नीयत और नीति कभी भी मुस्लिम समाज की तरक्की के पक्ष में नहीं रही है। मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कानून से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के लिए सात दिन का समय दिया। सरकार संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुसार आगे बढ़ेगी।

Advertisment

यूपी के विकास की देशभर में चर्चा 

अंसारी ने कहा कि आज यूपी विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी अब एक ऐसा आइकॉन बन गया है जिससे अन्य राज्य भी प्रेरणा ले रहे हैं। यूपी के सर्वांगीण विकास की चर्चा देशभर में हो रही है। अंसारी ने कहा कि 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से पहले सपा के शासनकाल में यूपी की स्थिति बेहद खराब थी। उस समय राज्य अपराध, दंगे और महिला अत्याचार के मामलों में शीर्ष पर था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि "उत्तर प्रदेश से उत्तम प्रदेश" की यात्रा अब सार्थक हो रही है। आज विकास, भाईचारे और समृद्धि के प्रतीक के रूप में यूपी की चर्चा देशभर में है।

ममता ने बंगाल को हिंसा की आग में झोंका

Advertisment

मंत्री ने मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में गुड गवर्नेंस वाले नेता की जरूरत है। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते  सीएम ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली है और बंगाल को हिंसा की आग में झोंक दिया है। मंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल कभी साहित्य और क्रांति के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन आज ममता के नेतृत्व में यह राज्य हिंसा के लिए जाना जा रहा है। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर हो रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह देश संविधान और लोकतंत्र से चलेगा। जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसकी जांच होगी। 

politics
Advertisment
Advertisment