Advertisment

बजट को लेकर जमकर बरसें कांग्रेस प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को बजट पर बोलते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राय ने बजट पर सरकार को घेरते हुए निराशाजनक और आंकड़ों की जादूगरी करार दिया।

author-image
Mohd. Arslan
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Lucknow News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मोदी सरकार के बजट 2025-26 को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट पूरी तरह से निराशाजनक और आंकड़ों की जादूगरी हैं। उन्होंने कहा कि भारत की कुल आबादी 145 करोड़ के ऊपर मौजूदा समय में करीब 711.8 अरब डॉलर का कर्ज है। इस लिहाज से हर शख्स पर करीब-करीब 490 डॉलर का कर्जदार है। दो कार्यकाल पूरा करने के बाद भी मोदी सरकार इस देश के आर्थिक विकास को सही दिशा देने में विफल साबित हुई है। 

Advertisment

बजट पर दी तीखी प्रतिक्रिया 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की आकांक्षाओं पर बिल्कुल खरा नहीं उतर पाया है। उन्होंने कहा कि बजट में पूरे देश के मेहनत कश किसानों, महिलाओं और सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी के साथ आम नागरिकों के आर्थिक विकास की बात होनी चाहिए। यह बजट आम जनता की आकांक्षाओं पर बिल्कुल खरा नहीं उतर पाया है। 

आर्थिक विकास लगाया गया दांव पर

Advertisment

अजय राय ने कहा कि इस बजट में किसानों के हित में कोई महत्वपूर्ण घोषणा नहीं की गई है, जिससे आज देश का अन्नदाता खुद को ठगा महसूस कर रहा है। बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भी सरकार का नकारात्मक रवैया ही दिखा।युवाओं के रोजगार सृजन की बजट में कोई ठोस योजना नहीं दी गई है। राय ने आगे बोलते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार आज जिन बैसाखी से चल रही है,उसी की ओर पर ध्यान दिया गया हैं। पेश बजट में बिहार को छोड़कर बाकी देश के राज्यों का आर्थिक और सामाजिक विकास दांव पर लगा दिया गया है।'

Advertisment
Advertisment