Advertisment

Crime News : रहीमाबाद में दोस्त की मदद से रंग खेलने जा रही किशोरी से किया दुष्कर्म

रहीमाबाद थाना अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार को रंग खेलने जा रही किशोरी से गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया।बदहवास में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आरोपितों की करतूत बताई।

author-image
Shishir Patel
Thane Court Sentences Man To 10-Years Of Rigorous Imprisonment For Rape Of 9-Yr-Old Girl

 लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

राजधानी के रहीमाबाद थाना अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार को रंग खेलने जा रही किशोरी से गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया।बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आरोपितों की करतूत बताई। जिसके बाद किशोरी के पिता ने संबंधित थाने युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जबरदस्ती पकड़ कर ले गए भूसें की कोठरी में 

इंस्पेक्टर अनुभव सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित पिता ने पिंकू और सुमित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को बेटी रंग खेलने के लिए घर से बाहर निकली थी।आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले पिंकू ने साथी सुमित की मदद से बेटी को पकड़ लिया। फिर आरोपित जोर जबरदस्ती कर बेटी को भूसें की कोठरी में लेकर चले गए।जहां, सुमित ने किशोरी को निर्वस्त्र कर दिया। 

Advertisment

पुलिस ने तहरीर मिलने पर दर्ज किया मुकदमा 

इसके बाद पिंकू ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने और चीखने-चिल्लाने पर आरोपितो ने बेटी से मारपीट की। इसके बाद आरोपित बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई।बेटी की बात सुनकर पिता से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisment
Advertisment