Advertisment

Crime News : दहेज नहीं मिलने पर पति बना हैवान, पत्नी पर फेंकी खौलती चाशनी

पीड़िता के पिता तस्सउर ने बताया कि अकबर ने बेटी पर खौलती हुई चाशनी फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। बेटी की जेठानी ने उन्हें कॉल कर जानकारी दी।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
lucknow crime

दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को चाशनी से जलाया Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

दहेज प्रथा (Dahej Pratha) का आज भी प्रचलन बना हुआ है। यह प्रथा समाज के लिए एक अभिशाप बनकर रह गई है। सरकार की ओर से तमाम नियम-कानून बनाए जाने के बावजूद दहेज का लालच खत्म नहीं हो रहा है। यही कारण है कि आए दिन दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना लखनऊ में सामने आई। जहां महिला को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्म चाशनी से जला दिया। पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। 

यह भी पढ़ें : नाबालिग के अपहरण की गुत्थी चुटकियों में सुलझी, आरोपी की हुई गिरफ्तारी

निकाह के बाद पत्नी को करने लगा प्रताड़ित

त्रिवेणी नगर 60 फीटा रोड निवासी तस्सउर के मुताबिक, बेटी आफरीन का निकाह सात वर्ष पहले अकबर अली से किया था। अकबर पत्नी को लेकर अलीगंज में रह रहा था। कुछ समय बाद अकबर का व्यवहार बदल गया और वह आफरीन को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। 13 अप्रैल की रात अकबर शराब के नशे में धुत होकर घर आया। उस समय बेटी किचन में खाना बना रही थी।

यह भी पढ़ें- हर्ष फायरिंग बना जानलेवा खेल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी रायफल बरामद 

पत्नी पर खौलती चाशनी फेंकी

Advertisment

तस्सउर ने बताया कि अकबर ने बेटी पर खौलती हुई चाशनी फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। बेटी की जेठानी ने उन्हें कॉल कर जानकारी दी। मायके वाले पहुंचे और बेटी को अस्पताल पहुंचाया। बृहस्पतिवार को छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित महिला ने अलीगंज कोतवाली में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत पर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisment
Advertisment