Advertisment

पंडित बिरजू महाराज जयंती पर समारोह, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे उद्घाटन

विश्व प्रसिद्ध नर्तक पंडित बिरजू महाराज की जयंती के मौके पर कल उत्तर प्रदेश को राजधानी लखनऊ में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे।

author-image
Mohd. Arslan
पंडित बिरजू महाराज

पंडित बिरजू महाराज फाइल फोटो

Lucknow News : पंडित बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 4 फरवरी को पं. बिरजू महाराज जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह उ.प्र., संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर लखनऊ में शाम 5 बजे से शुरू होगा। समारोह का उद्घाटन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। समारोह में पं. बिरजू महाराज जी की शिष्या डॉ. दीपान्विता सिंधा राय द्वारा एकल नृत्य की प्रस्तुति भी दी जायेगी। 

Advertisment

मंत्री ने की बिरजू महाराज के काम की सराहना

उत्तर प्रदेश सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पं बिरजू महाराज शास्त्रीय कथक नृत्य के लखनऊ कालिका बिंदादीन घराने के अग्रणी नर्तक थे। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। कथक नृत्य के अलावा उनको गायन, तबला, पखावज इत्यादि के वादन में भी महारथ हासिल थी। उन्होंने ठुमरी, भजन और कवित्त आदि की रचना की थी। कथक क्षेत्र में उनका अद्वितीय योगदान है।

वरिष्ठ शिष्या गुरु मालती श्याम प्रस्तुत करेंगी नृत्य 

Advertisment

बताते चलें कि पं. बिरजू महाराज ने अपने जीवन के 35 वर्ष दिल्ली कथक केंद्र को दिए थे, इसलिए समारोह की द्वितीय प्रस्तुति के अंतर्गत सामूहिक कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा, जिसे उनकी वरिष्ठ शिष्या कथक गुरु मालती श्याम के निर्देशन में कथक केंद्र नई दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। यह प्रस्तुति बसंत ऋतु पर आधारित होगी।

Advertisment
Advertisment