Advertisment

Operation Sindoor के बाद पहली बार आज लखनऊ पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के लोकसभा सांसद राजनाथ सिंह का आज लखनऊ आगमन, डॉ. के.एन.एस. मेमोरियल हॉस्पिटल के रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल।

author-image
Mohd. Arslan
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह Photograph: (Facebook )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह आज मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार, रक्षा मंत्री शाम 4:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके तुरंत बाद विकासखंड-2 गोमती नगर स्थित डॉ. के.एन.एस. मेमोरियल हॉस्पिटल के रजत जयंती समारोह में भाग लेने जाएंगे।

राजनाथ सिंह का एक दिवसीय दौरा

कार्यक्रम समाप्ति के बाद राजनाथ सिंह शाम 6:00 बजे गोमती नगर से वापस लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शाम 6:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रक्षा मंत्री के इस आगमन पर लखनऊ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।

Advertisment

एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत

स्वागत की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लखनऊ महानगर कार्यालय में सभी जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की है। रक्षा मंत्री के एयरपोर्ट आगमन पर पुष्प वर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। हजारों की संख्या में आम जनता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर "भारत माता की जय" के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत करेंगे।

एयरपोर्ट से नादरगंज तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

Advertisment

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्थान के बाद हजारों की संख्या में उपस्थित लोग हाथ में तिरंगा झंडा लेकर "भारत माता की जय" के नारों के साथ एयरपोर्ट से नादरगंज तिराहे तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा देशभक्ति की भावना और रक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Advertisment
Advertisment