Advertisment

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को लखनऊ स्तिथ अपने कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी उनसे मिलने पहुंचे।

author-image
Mohd. Arslan
एडिट
जनता दर्शन के दौरान डिप्टी सीएम

जनता दर्शन के दौरान डिप्टी सीएम Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कालिदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय पर सोमवार को जनता दर्शन कार्यकम आयोजित किया। जनता दर्शन में आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि हर व्यक्ति को हर समस्या का हर सम्भव निदान किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान किया जाए। 

भूमि पर अवैध कब्जों के मामले बेहद गंभीरता से निपटाएं 

केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान किया जाए और समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित की जवाबदेही तय होनी चाहिये। उन्होंने निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सोमवार को जनता दर्शन के दौरान केशव ने कहा कि उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाय और जहां जरूरत हो, कठोर कार्यवाही की जाय।

Advertisment

अधिकारियों को उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि परेशान न हो, समस्याओं का समाधान भी होगा, सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं भी मिलेंगी। मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगजनो, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

इन विवादों के मामले सबसे ज़्यादा 

Advertisment

जनता दर्शन में भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, भूमि पर कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने,सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, उत्पीड़न से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। उप मुख्यमंत्री फरियादियों के पास खुद चलकर गये और एक- एक व्यक्ति की समस्या को उनसे सीधे संवाद करते हुए सुना ।

Advertisment
Advertisment