/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/03/screenshot_2025-09-03-22-10-15-32_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-2025-09-03-22-22-00.jpg)
औचक निरीक्षण पर निकली मंडलायुक्त Photograph: (YBN)
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब और लखनऊ विकास प्राधिकरण (उपाध्यक्ष) प्रथमेश कुमार द्वारा मोती झील/जमुना झील, काला पहाड़ व बटलर झील का औचक निरीक्षण बुधवार को किया गया। इस मौके पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।
मोती झील पर अवैध कब्जों को लेकर सख्त
सबसे पहले, मंडलायुक्त ने मोती झील/जमुना झील का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि झील के शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एलडीए वी०सी द्वारा बताया गया की संपूर्ण झील का चिन्ह्यांकन/सीमांकन कार्य करा लिया गया है।झीलों के जीर्णोद्धार/सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर भी करा लिया गया है। 7 करोड रुपए की लागत से मोती झील/जमुना झील का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। जिसके क्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि संपूर्ण एरिया का तार फेंसिंग व डी-शिल्टिंग कराते हुए झीलो का जीर्णोद्धार कराया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि टेंडर के उपरांत झीलो के जीर्णोद्धार कार्य धरातल पर उतार दिया जाए। निरीक्षण के दौरान झील के बगल बने अटल पार्क के कार्यों की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
झील पर बने अतिक्रमण को ध्वस्त करने के निर्देश
इसके बाद, मंडलायुक्त ने काला पहाड़ झील का निरीक्षण किया। उन्होंने काला पहाड़ झील के जीर्णोद्धार/सौंदर्यीकरण के किये गए कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि झीलों की साफ-सफाई अच्छे से कराते रहे। झीलों के चारों तरफ हॉर्टिकल्चर कार्य भी अच्छे से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। झील के मुख्य मार्ग व एंट्री पर आर्च बनवाया जाए। मौके पर झील के बगल बने नए अवैध अतिक्रमण को तत्काल ध्वस्तीकरण कराया जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उक्त के पश्चात बटलर झील का निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा की झील में मछली डाला जाना भी सुनिश्चित किया जाए।