Advertisment

Lucknow News : डीएम-एलडीए उपाध्यक्ष भटके रास्ता, साइनेज बोर्ड लगाने का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारियों ने सबसे पहले कैसरबाग हेरिटेज जोन का दौरा किया। यहां जिलाधिकारी ने एक रंग में रंगी जा रही इमारतों का जायजा लिया और इंजीनियरों से चौराहे के इतिहास के बारे में जानकारी ली।

author-image
Abhishek Mishra
DM LDA Vice President inspected heritage zone

डीएम और एलडीए उपाध्यक्ष ने हेरिटेज जोन का निरीक्षण किया ।

लखनऊ, वाईबीएन नेटवर्क । 

जिलाधिकारी विशाख जी और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शुक्रवार सुबह शहर के हेरिटेज जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान इमामबाड़ा और बेगम हजरत महल पार्क के पास कुछ मार्गों पर परेशानी का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को मार्गों पर साइनेज बोर्ड लगाने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को मार्गों की स्थिति बेहतर तरीके से समझ में आ सके।

चौराहों पर सफाई बनाए रखने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले कैसरबाग हेरिटेज जोन का दौरा किया। यहां एक रंग में रंगी जा रही इमारतों का जायजा लिया और इंजीनियरों से चौराहे के इतिहास के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सड़क पर फैली हुई केबलों को हटाने का आदेश दिया ताकि हेरिटेज जोन की खूबसूरती को और बढ़ाया जा सके। साथ ही, चौराहों पर सफाई बनाए रखने के लिए डस्टबिन रखने का निर्देश भी दिया।

Advertisment

समय से कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने बड़ा इमामबाड़ा का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने एलडीए के उपाध्यक्ष से हेरिटेज जोन में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इंजीनियरों को कामों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि शहर के हेरिटेज क्षेत्रों का सौंदर्य और व्यवस्था बेहतर हो सके।

Advertisment
Advertisment