/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/27/rqjAoHlRLOhMbbcFlyh6.jpeg)
शिरोज़ कैफ़े में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए ‘सशक्त’ कार्यशाला का आयोजन
लखनऊ विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी के प्रो बोनो क्लब ने Shiroj Cafe लखनऊ में सशक्त कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में एसिड अटैक सर्वाइवर्स को कानूनी प्रावधानों और आत्मरक्षा तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों पर चर्चा की गई। इसके अलावा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (POSH) कानून, सरकारी योजनाओं और अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
विषम परिस्थिति कर सकें खुद की सुरक्षा
प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया। जिससे वे किसी भी विषम परिस्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें। इस कार्यक्रम में विधि संकाय के अध्यक्ष एवं डीन प्रो बीडी सिंह, संकाय प्रभारी डॉ. आलोक कुमार यादव, डॉ. सोनाली रॉय और डॉ. श्वेता श्रीवास्तव मौजूद रहे। प्रो बोनो क्लब की छात्र समन्वयक वंशिका गौड़ और सुमित सिंह ने भी कार्यशाला के संचालन में अहम भूमिका निभाई।
अपने अधिकारों के प्रति हुए जागरूक
Shiroj Cafe एसिड अटैक सर्वाइवर्स द्वारा संचालित किया जाता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्यशाला उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही।