लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता लड़की एक साल बाद गुजरात में मिली है। पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम उस लड़की को खोज निकाला। पुलिस ने लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
चार मार्च 2024 को घर से लापता हुई थी लड़की
उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि टिकरियन खेड़ा निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी। इसमें उन्होंने बताया कि कनकहा का रहने वाला इंद्रपाल उनकी बेटी को चार मार्च 2024 को भगा ले गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस लड़की की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इस घटना को धीरे-धीरे एक साल बीत गए। अब जाकर सफलता हाथ लग पायी।
बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का जताया आभार
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, थाना पुलिस, सर्विलांस सेल समेत तीन टीमें गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर आरोपित और लड़की की तलाश शुरू कर दी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार को लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर बेटी को सकुशल पाकर पुलिस का परिजनों ने अभार प्रकट किया है।