Advertisment

शबे बरात पर दबंगों की लखनऊ पुलिस को चुनौती, चलाई गोलियां

लखनऊ में शबे बरात के मौके पर दबंगों ने पुलिस की मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है। कार सवार से बहस के बाद दो पहिया चालकों ने युवक पर फायर झोंक दिया।

author-image
Mohd. Arslan
एडिट
लखनऊ में फायरिंग

कार सवार सलमान Photograph: (YBN )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

शबे बरात पर पुलिस के कड़े पहरे की पोल खोलते हुए दबंगों ने शहर के बीचों बीच फायरिंग की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस गश्त और कड़ी सुरक्षा के दावों को धतह बताते हुए दबंगों ने कब्रिस्तान से लौट रहे कार सवार युवकों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ओवरटेक करने को लेकर हुई बहस

शबे बरात की रात कैंपल रोड निवासी शानू और सलमान अपनी गाड़ी से कब्रिस्तान से घर लौट रहे थे। इस बीच थाना ठाकुरगंज अंतर्गत माली खा सराय पास कुछ युवक मोटरसाइकल और स्कूटी से रोड घेरे चल रहे थे। पीछे से कार सवार युवकों ने ओवरटेक करने की कई बार कोशिश की। वहीं आगे निकलने और पास नहीं देने पर बाइक सवार और कार चालक के बीच बहस हो गई। इस बीच दो पहिया सवार युवकों ने कार चालक सलमान पर फायर झोंक दिए। फायरिंग का आरोप कोलंबिया स्कूल के मालिक के दो बेटों पर लगा है। आरोपी यूसुफ और मोनिस मौके से भाग खड़े हुए जिनकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है। 

Advertisment

दबंगों ने दी पुलिस को चुनौती

गौरतलब है कि शबे बरात को लेकर पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र बनाएं रखने के दावे कर रही थी। हालांकि इस घटना ने पर्व पर पुलिस की चौकसी की हवा निकाल दी है साथ ही दबंगों ने लखनऊ पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।

Advertisment
Advertisment