Advertisment

लखनऊ में 29 लाख की सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से कराया खाली

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। शहर के बाहरी क्षेत्र में बसे अमराईगांव में सरकारी भूमि पर से अवैध कब्जा खाली कराया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 29 लाख रुपए की भूमि खाली कराई गई।

author-image
Mohd. Arslan
Screenshot_2025-08-20-22-54-07-17_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कब्जा खाली कराने पहुंचा दस्ता Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

लखनऊ मण्डलायुक्त और नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को ग्राम अमराईगांव में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम की सार्वजनिक उपयोग की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।

अभियान के दौरान यह अधिकारी मौके पर रहे मौजूद

यह अभियान अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह के निर्देश पर चलाया गया। मौके पर कार्यवाही का नेतृत्व प्रभारी अधिकारी (सम्पत्ति) रामेश्वर प्रसाद ने किया। उनके साथ नगर निगम के नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार, लेखपाल विनोद वर्मा और आशुतोष कुमार मौजूद रहे।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

टीम ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध प्लॉटिंग और बाउंड्रीवॉल को जेसीबी मशीन की मदद से हटवाया। नगर निगम ने बताया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष इंदिरानगर की ओर से पुलिस बल भी मौजूद रहा।

भूमि का विवरण

अभियान के तहत ग्राम अमराईगांव, तहसील सदर, जिला लखनऊ की खसरा संख्या-1033 (क्षेत्रफल 0.0600 हे.) और चकमार्ग की भूमि को खाली कराया गया। इसमें से 1162 वर्ग फुट भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। यह भूमि नगर निगम के नाम दर्ज है और इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 29 लाख रुपये आंकी गई है। 

Advertisment
Advertisment