Advertisment

UP News: गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आज नवचयनित 60,244 सिपाहियों को देंगे नियुक्ति पत्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आज इन सभी को गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्त पत्र दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए है।

author-image
Shishir Patel
photo

कार्यक्रम स्थल का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के नवचयनित 60,244 सिपाहियों को अाज डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। यह नियुक्त पत्र गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों दिया जाएगा। इसीलिए इसकी बड़े व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। भीषण गर्मी से निपटने का भी इंतजाम किया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद कर दी गई है। साथ ही शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया है। शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था। 

इस प्रकार से रहेगा कार्यक्रम 

जानकारी के मुताबिक दोपहर 12.25 पर डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह का आगमन होगा। उनके पहुंचने के दो मिनट बाद मुख्य अतिथि को मुख्यमंत्री योगी द्वारा मेमेन्टों भेंट किया जाएगा। फिर तीन मिनट अध्यक्ष यूपीपीआरपीबी उत्तर प्रदेश का अभिभाषण होगा। फिर पांच मिनट डिप्टी सीएम बृजेश पाठक , पांच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अभिभाषण होगा। अभिभाषण के बाद दस मिनट पचास अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री और मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। फिर कार्यक्रम 1.45 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए समय से एक घंटा पहले पहुंचने की अपील की गई है। सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कराई गई परीक्षा के लिए कुल 48.17 लाख आवेदन आए थे। जिनमें से 15.49 लाख महिलाएं थीं। सबसे अधिक अभ्यर्थी आगरा (2,349) से चयनित हुए थे।

यह भी पढें : लखनऊ में Corona का एक और मरीज मिला, इतने हुए एक्टिव केस

यह भी पढें : Crime News: छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

यह भी पढ़े : UP News : प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, यूपीसीडा लगाएगा 13 नए सोलर प्लांट

Advertisment
news Lucknow Police
Advertisment
Advertisment