लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी में वापसी के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित कुमार घोष Amit Kumar Ghosh को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अमित कुमार घोष को सचिवालय प्रशासन के प्रमुख सचिव पद पर तैनात किया गया है। शासन ने गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया।
यूपी कैडर में लौटे अमित कुमार घोष
भारत सरकार ने आईएएस अधिकारी अमित कुमार घोष की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें उनके मूल राज्य उत्तर प्रदेश कैडर में वापस भेज दिया है। वह वर्तमान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। यह कदम राज्य प्रशासनिक ढांचे में उनकी विशेषज्ञता और अनुभव को देखते हुए उठाया गया है।
विवादों के बावजूद कार्यकुशलता की सराहना
अमित कुमार घोष ने अपनी सेवाओं के दौरान कई अहम पदों पर काम किया है। इनमें यूपी राज्य औद्योगिक विकास निगम (UPSIDC) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यकाल भी शामिल है। उनके कार्यकाल के दौरान कुछ प्रशासनिक फैसलों को लेकर विवाद भी उठे थे, लेकिन उनकी प्रशासनिक क्षमता और कार्यकुशलता की सराहना भी की गई है।
मायावती सरकार में डीएम लखनऊ रहे घोष
आईएएस अमित कुमार मायावती सरकार में रहे थे। इसके बाद में उनको दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। उत्तर प्रदेश कैडर में उनकी वापसी से राज्य सरकार को प्रशासनिक मामलों में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।