Advertisment

IAS Transfer : तीन IAS अफसरों के दायित्वों में फेरबदल, ध्रुव खाड़िया बने जौनपुर के CDO

IAS Transfer : सरकार ने बृहस्पतिवार को तीन आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट अयोध्या के पद पर कार्यरत ध्रुव खाड़िया को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर नियुक्त किया गया।

author-image
Deepak Yadav
IAS TRANSFER UP

तीन आईएएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में योगी सरकार ने बृहस्पतिवार को तीन आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट अयोध्या के पद पर कार्यरत ध्रुव खाड़िया को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर नियुक्त किया गया है। वहीं प्रतीक्षारत अधिकारी अनीता यादव को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (कानपुर) के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर मृणाली अविनाश जोशी का मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। 

छह जिलों के बदले गए थे डीएम

इससे पहले सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया था। छह जिलों के जिलाधिकारियों समेत 16 और आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, इटावा व कन्नौज में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई थी। चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया। प्रयागराज में नगर आयुक्त रहे चन्द्र मोहन गर्ग को चंदौली का डीएम नियुक्त किया गया। 

सहारनपुर के नगर आयुक्त बने अमेठी के डीएम

इसके अलावा सहारनपुर नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत संजय चौहान को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम नियुक्त किया गया था। कन्नौज में तैनात शुभ्रान्त कुमार शुक्ल को इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया। इसी प्रकार विशेष सचिव मुख्यमंत्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था।

Advertisment
Advertisment