Advertisment

लखनऊ में नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा, संतोष कुमार के खिलाफ FIR दर्ज

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में नगर निगम की सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस मामले में लेखपाल ने आरोपी संतोष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

author-image
Mohd. Arslan
नगर निगम बड़े बकायेदारों पर मेहरबान

नगर निगम मुख्यालय की तस्वीर Photograph: (Social Media)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में थाना सरोजनी नगर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्राम बेहसा निवासी संतोष कुमार रावत पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर प्लॉटिंग का कार्य किया और कृषि कार्य भी शुरू कर दिया। 

नगर निगम की ज़मीन पर कब्जे का आरोप

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाटा संख्या-1342 के खसरा संख्या 1342/2 में स्थित 0.051 हेक्टेयर भूमि पर संतोष कुमार रावत और उनके परिवार के सदस्यों ने अवैध रूप से निर्माण कार्य किया है। इस भूमि पर नगर निगम और निजी खातेदारों का कोई भौतिक विभाजन नहीं हुआ है। इसके साथ ही, आरोप है कि इस कार्य से नगर निगम की सरकारी भूमि को अपूरणीय नुकसान हो रहा है।  

Advertisment

लेखपाल ने दर्ज करवाई FIR 

जब शिकायतकर्ता और संबंधित अधिकारी स्थल पर पहुंचे, तो संतोष कुमार रावत और उनके परिवार ने सरकारी काम में विघ्न डालते हुए गाली-गलौज की और धमकी दी। इसके बाद, थाना सरोजनी नगर में लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। लेखपाल संदीप कुमार यादव ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisment
Advertisment