/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/09/VqfkdDTcjWcdWYvUAPuy.jpg)
टीम इंडिया की जीत पर झूमे फैंस, जश्न में डूबा लखनऊ Photograph: (YBN)
- क्रिकेट प्रेमियों की खुशी सातवें आसमान पर
- हजरतगंज में हुई आतिशबाजी और गुलाल की बौछार
- तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे फैंस, ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से शिकस्त देकर 25 साल पहले मिली हार का बदला ले लिया। साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराया था। भारत के मैच जीतते ही पूरा लखनऊ जश्न में डूब गया। शहर में आतिशबाजी की आवाजें गूंजने लगीं। भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर क्रिकेट प्रमियों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर में रंग-बिरंगी पटाखों की रोशनी से पूरा आसमान जगमग हो उठा। हजरतगंज गोमती नगर, आलमबाग, इंदिरानगर समेत पूरे शहर में लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल आए। घरों से लेकर चौराहों तक हर जगह इंडिया-इंडिया, भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज सुनाई दी। क्रिकेट की दीवानगी ने लखनऊ में एक अलग ही रंग जमा दिया।
हजरतगंज में जश्न का अद्भुत नजारा
हजरतगंज में अलट चौक चौराहे पर जश्न का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर आ गए और पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ढोल-नगाड़ों की धुन क्रिकेट पर प्रेमी जमकर झूमे। युवाओं ने सड़क पर तिरंगे लहराए और आतिशबाजी की। एक दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं सड़क के दोनों किनारों पर पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही।
12 साल बाद दोहराया इतिहास
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले 251 के स्कोर पर रोक दिया। फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 254 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने छह गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप भी जीता था। इससे पहले भारत ने 2002 सौरव गांगुली की कप्तानी और फिर 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। अब 12 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में दुबई में धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास दोहरा दिया है।
टीम इंडिया की जीत पर झूमे फैंस, जश्न में डूबा लखनऊ, हजरतगंज में अद्भुत नजारा pic.twitter.com/NpL8cXMzgR
— Deepak Yadav (@deepakhslko) March 9, 2025