Advertisment

एक राष्ट्र एक चुनाव देशहित में : आचार्य मिथिलेशनंदिनी ने कहा- एक साथ चुनाव होने से घटेगा आर्थिक बोझ

आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देशहित में है। एक साथ चुनाव होने पर देश पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा। इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा।

author-image
Deepak Yadav
कल्याण सिंह सनातन सेवा समिति

सीएमएस में आयोजित संगोष्ठी में बोलते आचार्य मिथिलेशनंदिनी व ह्रदय नारायण दीक्षित Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। कल्याण सिंह सनातन सेवा समिति की ओर से सोमवार को विशालखण्ड गोमतीनगर स्थित सीएमएस के सभागार में 'एक राष्ट्र एक चुनाव क्यों' विषय पर प्रबुद्ध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य वक्ता आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देशहित में है। एक साथ चुनाव होने पर देश पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा। इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा। पहले भी लोकसभा व विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते थे लेकिन किसी कारणवश यह प्रक्रिया बाधित हुई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संरचना व भौगोलिक दृष्टि से भी भारत एक है। अपने संविधान, स्वभाव और प्रकृति से हम भारत के लोग लोकतांत्रिक हैं। हमारी विविधता के लिहाज से भी लोकतांत्रिक व्यवस्था ही हमारे ज्यादा अनुरूप है। संविधान से हम भारत के लोग संप्रभु भी हैं। 

Advertisment

एक राष्ट्र एक चुनाव जनतंत्र और राष्ट्र के लिए उपयोगी

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि 'एक देश एक चुनाव' जनतंत्र और राष्ट्र के लिए उपयोगी है। इसका विरोध करने वाले दल और लोग संवैधानिक भावना का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा, यह केवल चुनाव का विषय नहीं है। यह राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता का भी विषय है। कुछ दल और नेता संवैधानिक ढांचे पर गलतबयानी कर रहे हैं। इससे राज्यों को क्षति नहीं होगी। दीक्षित ने अमेरिकी संविधान और भारतीय संविधान में मूलभूत अंतर बताया। उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्र राज्य का उदय पारस्परिक समझौते का परिणाम था, लेकिन यहां के राज्य राष्ट्र ने बनाए हैं। संसद उसमें संशोधन परिवर्तन कर सकती है।

जनहित में हो सकेगा धन का उपयोग

Advertisment

कल्याण सिंह सनातन सेवा समिति के अध्यक्ष प्रशान्त भाटिया ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के अनेक फायदे हैं। एक साथ चुनाव होने से पैसों की बचत होगी, क्योंकि एक साथ चुनाव होने से कई तरह की व्यय जिसे दुबारा करना पड़ता है उससे एक बार में ही निपटा जा सकता है। सरकार उस पैसे का जनहित के अन्य कार्य कर सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति रंगनाथ पाण्डेय ने की। इस अवसर पर ऋचा मिश्रा, आत्म प्रकाश मिश्रा, प्रो. संजय गुप्ता सहित कई सम्मानित जन मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment