Advertisment

KVS Admission 2025 : केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

KVS Admission 2025 : केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभिभावक यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
central school

Photograph: (file)

केंद्रीय विद्यालयों (KV) में बालवाटिका एक, तीन और कक्षा एक में प्रवेश के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की आधिकारिक वेबसाइट https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/index.html पर पंजीकरण प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इच्छुक अभिभावक वेबसाइट के माध्यम से अपने बच्चों का आवेदन फार्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 21 मार्च है। 

Advertisment

प्रवेश प्रक्रिया के लिए पूरा शेड्यूल जारी

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए क्लास 1 और बालवा टिका में प्रवेश प्रक्रिया का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु छह से आठ वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च या एक अप्रैल, 2025 के अनुसार की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

कक्षा एक में प्रवेश की सूची 25 मार्च को 

Advertisment

कक्षा एक में प्रवेश की सूची 25 मार्च को और बाल वाटिका में प्रवेश की सूची 26 मार्च को जारी की जाएगी। लखनऊ में कुल 13 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैंं जिनमें प्रमुख रूप से गोमती नगर, अलीगंज, रायबरेली रोड, एयरफोर्स स्टेशन, आईआईएम रोड और कैंट क्षेत्र स्थित विद्यालय शामिल हैं। केंद्रीय विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा प्रदान की जाती है। ये विद्यालय मुख्य रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए आरक्षित होते हैं। लेकिन उपलब्ध सीटों के आधार पर अन्य वर्गों के विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जाता है। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश सूची जारी की जाती है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और अन्य जानकारियों के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर विवरण उपलब्ध है।

रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए अभिभावकों को एक मोबाइल नंबर, प्रवेश लेने वाले बच्चे की डिजिटल फोटो ग्राफ, जन्म प्रमाण पत्र का स्कैन कापी, आरक्षित श्रेणी के हैं तो उसके प्रमाण पत्र जरूरी हैं। यदि किसी सेवा में हैं तो माता-पिता के स्थानांतरण का विवरण जरूरी है। आनलाइन आवेदन के बाद उसे जमा करना होगा। केवि की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के समय सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए, जिससे गलती होने की संभावना न रहे। अभिभावक जिस विद्यालय में प्रवेश चाहते हैं, उस विद्यालय का विवरण भी भरना होगा।

Advertisment

कक्षा 1 : 6 साल (31 मार्च 2025 तक)

बालवाटिका-1: 3 से 4 साल
बालवाटिका-2: 4 से 5 साल
बालवाटिका-3: 5 से 6 साल
कक्षा दो और उससे ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश

Advertisment
Advertisment