Advertisment

अवध की कला, संस्कृति व विरासत से रूबरू होंगे पर्यटक, ‘लखनऊ दर्शन’ के लिए LDA बनाएगा रूट प्लान

जिलाधिकारी ने ने एलडीए, नगर निगम, परिवहन व जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लखनऊ में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सहूलियत के लिए लखनऊ दर्शन प्लान बनाया जाए।

author-image
Deepak Yadav
dm

हेरिटेज जोन में कराये जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा करते डीएम Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

लखनऊ दर्शन प्लान में विभिन्न रूट होंगे चिन्हित 
भ्रमण में इस्तेमाल की जाएंगी डबल डेकर बसें 

लखनऊ की कला, संस्कृति व विरासत की झलक देखने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए ‘लखनऊ दर्शन’ प्लान बनेगा। इसके तहत शहर में अलग-अलग रूट चिन्हित किये जाएंगे। जहां लोग भ्रमण करते हुए प्रमुख एतिहासिक इमारतों, हेरिटेज गार्डेन, धार्मिक स्थलों, चिकनकारी, शिल्प आदि के साथ ही लखनऊ के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके लखनऊ दर्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। 

हेरिटेज जोन के विकास कार्यों की समीक्षा

Advertisment

जिलाधिकारी ने हजरतगंज व हेरिटेज जोन में कराये जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने एलडीए, नगर निगम, परिवहन व जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लखनऊ में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सहूलियत के लिए लखनऊ दर्शन प्लान बनाया जाए। इसमें शहर की सभी प्रमुख एतिहासिक इमारतों, हेरिटेज पार्क, गार्डेन, धार्मिक स्थलों, प्राणी उद्यान, पुराने बाजार आदि को केन्द्र में रखते हुए उसी के अनुसार अलग-अलग रूट प्लान तैयार किये जाएं। इससे लोग व्यवस्थित तरीके से शहर का भ्रमण कर सकेंगे और पर्यटकों की आवाजाही से रोजगार व व्यापार के अवसर भी सृजित होंगे। 

हेरिटेज वॉक की होगी व्यवस्था 

जिलाधिकारी ने कहा कि हुसैनाबाद व आसपास के इलाकों में हेरिटेज वॉक की व्यवस्था सुनिश्चित करवायी जाए। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में भ्रमण के लिए बच्चों के आकर्षण व पर्यटकों की सहूलियत के लिहाज से डबल डेकर बसों का इस्तेमाल किया जाए। इसमें पर्यटकों के खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाए और ऐसे रूट प्लान तैयार किये जाएं, जहां लखनऊ के लजीज व्यंजन परोसने वाले नामचीन रेस्त्रां भी पड़ते हुए। उन्होंने निर्देशित किया लखनऊ दर्शन के अंतर्गत विभिन्न रूट प्लान तैयार करते हुए इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करवाया जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस व्यवस्था का लाभ उठा सकें। 

Advertisment

​हजरतगंज में स्ट्रीट फर्नीचर और बोलार्ड लगाए जाएंगे

डीएम ने फसाड कंट्रोल गाइडलाइन के अंतर्गत हजरतगंज में कराये जा रहे कार्यों के सम्बंध में भी बैठक की। जिसमें हजरतगंज व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ अन्य व्यापारी भी उपस्थित रहे। बैठक में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने भवनों व साइनेज बोर्ड के कलर पैलेट आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नयी फसाड व्यवस्था लागू होने से हजरतगंज मार्केट हेरिटेज लुक में उभर कर आएगा, जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस क्रम में प्राधिकरण द्वारा हजरतगंज में आकर्षक डिजाइन के स्ट्रीट फर्नीचर व बोलार्ड भी लगाये जाएंगे।

व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश

Advertisment

जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील की कि वे फसाड गाइडलाइन के अंतर्गत निर्धारित किये गये भवनों के रंग व साइनेज बोर्ड के साइज आदि का पालन सुनिश्चित कराएं। इसमें व्यापारियों को जो भी सहयोग चाहिए होगा वो एलडीए उपलब्ध कराएगा। बैठक में व्यापारियों ने वॉटर सप्लाई, सीवर लाइन, साफ-सफाई व अतिक्रमण की समस्याएं बतायीं। जिस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण करके समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिये। 

Advertisment
Advertisment