लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की विधि संकाय की छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रमुख विधि संस्थानों के प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। सुप्रीमस डी कॉन्स्टीट्यूशन राष्ट्रीय संवैधानिक विधि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एलएल.बी.(ऑनर्स) दसवें सेमेस्टर की छात्रा प्रतिभा खत्री पहला स्थान हासिल किया। उनकी सहपाठी कृतिका सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
विधि संकाय के डीन ने छात्राओं को दी बधाई
कानूनवाइज एकेडमी और आदि फाउंडेशन की तरफ से 26 अप्रैल को आयोजित प्रतियोगिता में विश्ववविद्याल का नाम रोशन करने वाली दोनों छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए। इस सफलता के बाद प्रतिभा खत्री और कृतिका सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डीन प्रोफेसर बीडी सिंह से मुलाकात की। प्रो. सिंह ने छात्राओं को इस उपलब्धि पर विधि क्षेत्र में उच्चतम शिखर पर पहुंचने की शुभकामनाएं दीं। प्रो. सिंह ने कहा की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का यह बेहतरीन उदाहरण है।
मेहनत और समर्पण का परिणाम
प्रो. सिंह ने कहा की यह उपलब्धि लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, छात्र-छात्राओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। विश्वविद्यालय परिवार ने प्रतिभा खत्री और कृतिका सिंह को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।