Advertisment

IIM कोलकाता के नए निदेशक बने लविवि कुलपति आलोक कुमार राय, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को भारतीय प्रबंधन संस्थान कोलकाता का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके नाम को मंजूरी दी है। यह पद दो वर्षों से खाली था।

author-image
Abhishek Mishra
Professor Alok Kumar Rai

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोलकाता का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। इस निर्णय को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकृति प्रदान की है। यह पद बीते दो वर्षों से रिक्त पड़ा था।

प्रो. आलोक राय ने 30 दिसंबर 2019 को लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलपति पद का कार्यभार संभाला था। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने कई सफलताएं अर्जित कीं।

चयन प्रक्रिया की पृष्ठभूमि

IIM कोलकाता प्रशासन ने निदेशक पद के लिए एक चयन समिति का गठन किया था, जिसने प्रारंभ में कुछ नामों का सुझाव दिया था। हालांकि मई 2025 में शिक्षा मंत्रालय ने उस सूची को खारिज कर दिया था। इसके बाद एक नया पैनल प्रस्तावित किया गया, जिसमें प्रो. आलोक राय का नाम प्रमुखता से शामिल था और अंततः उन्हें इस पद के लिए स्वीकृति मिली।

कुलपति के रूप में प्रमुख उपलब्धियां

प्रोफेसर आलोक राय, जो पूर्व में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में प्रोफेसर रहे हैं, ने लखनऊ विश्वविद्यालय को नए मुकाम पर पहुंचाया। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने NAAC मूल्यांकन में A++ ग्रेड हासिल किया। साथ ही, यूजीसी द्वारा “वन कैटेगरी” विश्वविद्यालय का दर्जा भी प्राप्त हुआ, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

विश्वविद्यालय का विस्तार और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव

Advertisment

प्रो. राय के कार्यकाल में लखनऊ विश्वविद्यालय का शैक्षणिक प्रभाव लखनऊ के साथ-साथ हरदोई, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर खीरी जिलों तक फैल गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई।

कुलपति पद की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू

प्रो. आलोक राय के IIM कोलकाता में नई जिम्मेदारी संभालने के मद्देनजर, लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलपति पद के लिए राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। नियुक्ति की शर्तें राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव द्वारा अधिसूचित की गई हैं। योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Advertisment
Advertisment