लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता
होली के त्योहार के दौरान शहर में साफ सफाई को सुनिश्चित रखने के लिए नगर निगम की टीमें काम करती रहेगी। सड़कों पर मृत जानवर का मामला हो या फिर गंदगी का मामला, नगर निगम ने टोल फ्री नंबर जारी कर शहर के अलग अलग जोन में होली के दौरान स्वच्छता को बरकरार रखने का फैसला लिया है।
जोनवार टोल फ्री नंबर किए गए जारी
लखनऊ नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आदेश के अनुसार होली त्यौहार के दृष्टिगत नगर में आम जन की सहूलियत के लिए मृत जानवर उठान, साफ सफाई व्यवस्था इत्यादि समस्याओं के साथ ही नगर निगम के अतिरिक्त अन्य विभिन्न प्रकार भी शिकायतों का समाधान करने के उद्देश्य से शिकायत दर्ज कराने के लिए जोनवार टोल फ्री नंबरों को जारी किया गया है।
जोनल अधिकारियों के नम्बर
जोन-1- राजेश कुमार-9450234748
जोन 2- राम सकल यादव- 8810721613
जोन 3- जितेन्द्र गाँधी- 9415497173
जोन-4- पंकज शुक्ला-7905596057
जोन-5- राजेश कुमार यादव-8810708583
जोन-6- राम चन्द्र यादव -7388514375
जोन-7- कुलदीपक सिंह -8810721622
जोन-8- अजीत राय -8810726009
इसके साथ ही टोल फ्री नम्बर 1533 पर संपर्क कर शहर वासी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। वहीं लखनऊ नगर निगम ने वार रूम नंबर के भी नंबर 9219902911,9219902912,9219902913,9219902914 जारी किया है।