Advertisment

लखनऊ नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण और यातायात अवरोधों के खिलाफ सघन अभियान चलाया

लखनऊ में बढ़ते अवैध अतिक्रमण और सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में बुधवार को कई मार्गों पर कार्रवाई की गई।

author-image
Mohd. Arslan
Screenshot_2025-10-15-21-46-33-31_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

ठेले जब्त करती नगर निगम की टीम Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

लखनऊ शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण और यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने बुधवार को एक सघन और बहुस्तरीय अभियान चलाया। नगर निगम की यह कार्रवाई महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश और नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर संपन्न कराई गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना है।

ठेलों को किया नगर निगम ने ज़ब्त

नगर निगम ने जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-चित्रगुप्त नगर, सिन्धु नगर, लखनऊ हास्पिटल के बगल से मवैया छत्ता होते हुए चारबाग मैट्रो स्टेशन तक का निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों द्वारा अस्थायी ठेले, ठेलिया, खुमचा, गुमटी, काउन्टर आदि अवैध रूप से लगाए गए थे, जिनके कारण यातायात बाधित हो रहा था। अभियान के दौरान 15 ठेले, 4 गुमटी, 3 काउन्टर हटाए गए और 2 ठेले जब्त किए गए। अतिक्रमणकारियों को पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

अभियान में इन अधिकारियों ने निभाई भूमिका

इस अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी नंदकिशोर ने किया। अभियान में कर अधीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव, जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक पीयूष तिवारी, राजस्व निरीक्षक पूजा शुक्ला, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुभाष चौधरी, साथ ही प्रवर्तन दल (296) और पुलिस बल की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि नगर निगम की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सके। नगर निगम ने नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे सार्वजनिक संपत्ति और फुटपाथ का सही उपयोग करें और अतिक्रमण से बचें।

EOW समीक्षा बैठक में वाराणसी सेक्टर अव्वल, मेरठ के निरीक्षक अजय शर्मा को मिला सर्वश्रेष्ठ विवेचक सम्मान

Advertisment

Advertisment
Advertisment