Advertisment

Lucknow news : वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए आज कई क्षेत्रों में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

राजधानी में आज अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन को लेकर सुबह सात बजे से आवश्यकतानुसार यातायात,डायवर्जन व्यवस्था की गई है। चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स , फायर सर्विस, को जाने पर रहेगी छूट।

author-image
Shishir Patel
एडिट
photo

फाइल फोटो

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

राजधानी में आज अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन को लेकर सुबह सात बजे से आवश्यकतानुसार यातायात,डायवर्जन व्यवस्था की गई है। धरना प्रदर्शन के दौरान सामान्य यातायात के लिए प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन के दौरान अनुमन्य किया जा सकेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है। डायवर्जन को देखते हुए आज खबर पढ़ने के बाद भी घर से बाहर निकले। 

यातायात डायवर्जन व्यवस्था

1.आईटी चौराहे से हजरतगंज की ओर आनें वाला सामान्य यातायात निशातगंज, गोल मार्केट, पीएसी मुख्यालय तिराहा, नया सर्वोदय नगर पुल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

Advertisment

2.हनुमान सेतु तिराहा से हजरतगंज की ओर आनें वाला सामान्य यातायात हनुमान सेतु तिराहा से सुशीला स्मृतिका से पेपर मिल, आर0आर0 बन्धा होकर एवं संकल्प वाटिका से बैकुण्ठधाम, 1090 चौराहा होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगा।

3.पेपरमिल तिराहा से हजरतगंज की ओर जानें वाला सामान्य यातायात पेपर मिल तिराहा से आर0आर0 बन्धा होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगा।

4.पेपरमिल तिराहा से हजरतगंज की ओर जानें वाला सामान्य यातायात संकल्प वाटिका तिराहा से बैकुण्ठ धाम, पीएनटी बालू अड्डा से 1090 चौराहा होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगा।

Advertisment

5.निशातगंज की तरफ से हजरतगंज की ओर आने वाला सामान्य यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा/चिरैयाझील तिराहा होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगा।

6.सहारागंज की ओर से हजरतगंज की ओर आने वाला सामान्य यातायात डनलप तिराहे से हजरतगंज की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात सप्रू मार्ग तिराहा से सिकन्दरबाग होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगा।

7.चौक/टीले वाली मस्जिद की ओर से हजरतगंज की ओर आने वाला सामान्य यातायात डालीगंज पुल तिराहा से इक्का तांगा स्टैण्ड, नदवा बन्धा रोड होते हुये नदवा बन्धा मोड़ से आईटी चौराहा होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगा।

Advertisment

8.डालीगंज पुल तिराहा से हजरतगंज की ओर आनें वाला सामान्य यातायात क्लार्क अवध तिराहा से चिरैया झील, सिकन्दरबाग होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगा।

9.कैसरबाग से हजरतगंज की ओर आनें वाला सामान्य यातायात कैसरबाग चौराहा से सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध तिराहा, चिरैया झील, सिकन्दरबाग होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगा।

10.चिरैयाझील से के0डी0 सिंह स्टेडियम तिराहा एवं चिरैया झील तिराहा से हिन्दी संस्थान तिराहा की ओर यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।

11.चारबाग से हजरतगंज की ओर आनें वाला सामान्य यातायात रॉयल होटल तिराहा से सिसेण्डी तिराहा, लाल बहादुर शास्त्री तिराहा, लालबत्ती/सुपरमार्केट तिराहा से कैसरबाग अशोकलाट चौराहा होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगा।

12.1090 चौराहा से हजरतगंज की ओर आनें वाला सामान्य यातायात बन्दरियाबाग चौराहा से लालबत्ती चौराहा, एनेक्सी चौराहा, सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल अथवा कैण्ट क्षेत्र होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगा।

13.लालबाग नॉवल्टी चौराहा से हजरतगंज की ओर आनें वाला सामान्य यातायात लालबाग चौराहा से नूर मंजिल तिराहा, कैसरबाग अशोकलाट चौराहा, सुभाष चौराहा होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगा।

14.पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज की ओर आने वाला सामान्य यातायात डीएसओ चौराहा, सिसेण्डी तिराहा होकर अपनें गंतव्य को जा सकेगा।

15.डीएसओचौराहा/कैपिटल तिराहे/सप्रू मार्ग तिराहा/श्रीराम टावर तिराहा/नवल किशोर रोड तिराहा से हजरतगंज की ओर यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।

16.अहिमामऊ अण्डरपास चौराहा से रोडवेज बसे अर्जुनगंज बाजार की तरफ नही जा सकेगे, बल्कि यह वाहन शहीद पथ होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

17.बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगे, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

18.डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगे, बल्कि यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

19.रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगे, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

20.संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नही आ सकेगे, बल्कि यह बसे बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

21.केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नही आ सकेगे, बल्कि यह बसे लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे।

22.गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नही जा सकेगे, बल्कि यह बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगे।

23.सिकन्दरबाग चौराहे से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गॉधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ अपने गंतव्य को जा सकेगा।

24.परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहे से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गॉधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

25.डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

26.सीडीाआरआई तिराहा व आस-पास धरना प्रदर्शन की स्थिति में क्लार्क अवध तिराहा से जाने वाला यातायात मोती महल तिराहा से डायवर्ट होकर स्टेडियम तिराहा से परिवर्तन चौक से कैसरबाग होकर एवं चौक की तरफ से यातायात डालीगंज पुल तिराहा से नदवा बंधा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा ।

 

Advertisment
Advertisment