/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/18/0XlHndxexNPPXsjKGHm3.jpeg)
प्रोफेसर एसएन पांडे को एसएलएस बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. एसएन पांडे को सोसाइटी ऑफ लाइफ साइंसेज में एसएलएस बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें जीवन विज्ञान (लाइफ साइंसेज) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों और वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया।
देशभर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हुए शामिल
यह सम्मान 7 मार्च 2025 को राष्ट्रीय सम्मेलन नवाचार और पर्यावरण प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीकों के अवसर पर दिया गया। यह सम्मेलन एपीएस विश्वविद्यालय पर्यावरण के जीवविज्ञान विभाग रीवा मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया था। देशभर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, शिक्षाविद और शोधकर्ता इस सम्मेलन में शामिल हुए। सोसाइटी ऑफ लाइफ साइंसेज ने डॉ. पांडे के असाधारण शोध कार्य को स्वीकार करते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। समिति ने उनके वैज्ञानिक ज्ञान और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
शोध व शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान
डॉ. एसएन पांडे का जीवन विज्ञान के क्षेत्र में शोध एवं शिक्षा के प्रति समर्पण सराहनीय रहा है। उन्होंने वनस्पति विज्ञान में कई महत्वपूर्ण शोध किए हैं, जो पर्यावरणीय संतुलन और जैव विविधता संरक्षण में उपयोगी सिद्ध हुए हैं। उनके शोध कार्यों ने जैविक विज्ञान की नई संभावनाओं को उजागर किया है। उनके अनुसंधान मुख्य रूप से वनस्पति विज्ञान, पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय विज्ञान पर केंद्रित रहा है। उनके शोध पर्यावरणीय संकटों से निपटने में कारगर साबित हो सकते हैं। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने शोध प्रस्तुत किए हैं और विज्ञान क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।