Advertisment

Lucknow University : रूस में गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, शैक्षिक नवाचारों पर करेंगे चर्चा

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित होने वाली पंद्रहवीं ऑल रशियन साइंटिफिक एंड प्रैक्टिकल कॉन्फ्रेंस में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है।

author-image
Abhishek Mishra
रूस में गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय

रूस में गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

लखनऊ विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित होने वाली पंद्रहवीं ऑल रशियन साइंटिफिक एंड प्रैक्टिकल कॉन्फ्रेंस में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह संगोष्ठी मार्च के अंतिम सप्ताह में नेशनल लाइब्रेरी ऑफ रशिया में आयोजित होगी। इसमें वे पुस्तकालय सुधार और शिक्षा सेवाओं के डिजिटलीकरण पर अपने विचार साझा करेंगे।

पुस्तकालय प्रबंधन के नए तरीकों पर करेंगे चर्चा 

इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का विषय लाइब्रेरी कलेक्शंस इन द डिजिटल ऐरा: ट्रेडीशनल एंड इलेक्ट्रॉनिक रिसोर्सेज, एक्विजिशन एंड यूज है। प्रो. राय इस मंच पर पारंपरिक और डिजिटल पुस्तकालय संसाधनों के महत्व, पुस्तकालय प्रबंधन के नए तरीकों और डिजिटल तकनीकों के माध्यम से शिक्षा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर अपना संबोधन देंगे। उनका यह आमंत्रण विश्वविद्यालय के टैगोर पुस्तकालय में किए गए तकनीकी नवाचारों और डिजिटल परिवर्तन की वैश्विक स्तर पर पहचान को दर्शाता है। इस सम्मेलन में विश्व के प्रमुख पुस्तकालय विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता और डिजिटल संसाधन प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे।

Advertisment

ताजिकिस्तान में शैक्षिक कार्यक्रम में रही अहम भूमिका 

रूस से पहले प्रो. आलोक कुमार राय को ताजिकिस्तान के विज्ञान एवं शिक्षा मंत्रालय द्वारा भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे स्थित ताजिक नेशनल लाइब्रेरी का भ्रमण किया और वहां पुस्तकालय प्रबंधन, डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने ताजिक शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं सहयोग कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही विश्वविद्यालय के टैगोर पुस्तकालय में किए गए नवाचारों और डिजिटल तकनीकों के प्रभाव पर भी विस्तृत चर्चा की।

Advertisment
Advertisment